सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ...

NEWS Leaders Khargone : खरगोन जिले की टॉप 3 लीडर्स ख़बर

0

खरगोन जिले की टॉप 3 लीडर्स ख़बर

▪︎रावण दहन की तैयारियां पूरी, कलेक्टर एसपी ने किया अवलोकन.》》

न्यूज़ लीडर्स : खरगोन

विजयादशमी के पर्व पर रावण दहन की तैयारियां नगर पालिका द्वारा पूरी कर ली गई है। मंगलवार को कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम और एसपी श्री धर्मवीर सिंह ने तैयारियों का अवलोकन किया। एसडीएम श्री मिलिंद ढोके ने बताया कि वीआईपी के लिए पार्किंग कसरावद रोड की ओर होगी। जबकि जन सामान्य के लिए पार्किंग कलेक्टर भवन के पास होगी। साथ ही रामयात्रा के लिए एक पृथक द्वार होगा इसी तरह वीआईपी के लिए कसरावद की ओर तथा जनसामान्य के लिए कलेक्टर भवन के पास से रास्ता होगा।

नगर पालिका सीएमओ प्रियंका पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि रावण दहन स्थल पर फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की व्यवस्था रखने के निर्देश कलेक्टर श्री कुमार द्वारा दिये गए है। शहर में दशहरा पर्व के मद्देनजर कलेक्टर श्री कुमार ने विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट ड्यूटी के ऑर्डर जारी किये हैं। आदेशानुसार तालाब चौक पर अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय और तहसीलदार महेंद्रसिंह दांगी, रघुवंशी मोहल्ला से नवग्रह मेला जुलूस के साथ ओमनारायण सिंह, सम्पूर्ण शहर एवं रामरथ के साथ एसडीएम मिलिंद ढोके, रावण दहन स्थल नवग्रह मेला ग्राउंड में तहसीलदार योगेंद्र सिंह मौर्य और मोहन टॉकीज क्षेत्र व पोस्ट ऑफिस चौराहे पर तहसीलदार टी विश्के मौजूद रहेंगे। दशहरा पर्व पर नवग्रह मैदान पर मेडिकल व्यवस्था के लिए मेडिकल टीम और एम्बुलेंस आवश्यक औषधि के साथ मौजूद होगी। इसके अलावा फायर फाइटर व विद्युत व्यवस्था और जरूरी बेरिकेटिंग के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

▪︎शहर में दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत धारा 144 लागू.》》

न्यूज़ लीडर्स : खरगोन

अपर कलेक्टर जेएस बघेल ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत शहर में धारा 144 के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश में अपर कलेक्टर ने 10 अप्रैल की हिंसात्मक घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि शहर अतिसंवेदनशील है। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव की स्थिति निर्मित होती है। शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए यह आदेश जारी किए हैं। अपर कलेक्टर ने यह भी बताया कि आदेश अवधि तक किसी भी व्यक्ति, संस्था, या संगठन को आयोजन की सक्षम अधिकारी से अनुमति लेना होगी। भड़काऊ फ्लैक्स बैनर लगाना प्रतिबंधित होगा। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया व सोशल मीडिया पर भी इस तरह की सामग्री पोस्ट करना या उसका प्रचार-प्रसार करना प्रतिबंधित है। कोलाहल अधिनियमित के तहत ध्वनि विस्तार यंत्रों का उपयोग बगैर अनुमति नहीं कर सकते।

▪︎अवैध हथियार बनाने की सामग्री सहित फरार आरोपी गिरफ्तार.》》

न्यूज़ लीडर्स : खरगोन

पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मवीरसिंह, अति.पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्री जितेन्द्रसिंह पवांर, अति.पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) श्री मनीष खत्री एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री संजू चौहान द्वसास आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए अवैध हथियार का परिवहन एवं विक्रय करने वालों के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही के लिए आपरेशन प्रहार चलाया हैं। इसी तारतम्य में थाना भीकनगांव के अपराध क्र.318/2022 धारा 25(1) आयुध अधि. 1959 कामयी दिनांक 20 मई 2022 को प्राप्त अवैध हथियार की मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपियान मनोज पिता मोहन वर्मा जाति कोली उम्र 22 साल निवासी बमनाला तथा विनय उर्फ विक्की पिता बिहारी वर्मा जाति बलाई उम्र 19 साल निवासी ग्राम सेल्दा को गिरफ्तार कर दोनों के पास दो अलग अलग हस्तनिर्मित लोहे की देशी पिस्टल मैगजीन लगी हुई कीमती करीब 20,000 रुपये की जप्त की गयी थी। आरोपियान मनोज वर्मा तथा विनय उर्फ विक्की वर्मा से पृथक पृथक हस्तनिर्मित देशी पिस्टल ग्राम सिगनुर के सचिन पिता जगदीश सिकलीकर से खरीदना बताया था।

आरोपी सचिन सिकलीकर की पतारसी के लिए कई बाद उसके घर ग्राम सिगनुर दबिश देकर प्रयास किये गये किन्तु आरोपी सचिन सिकलीकर घटना दिनांक से ही घर से फरार था। जिसकी पतारसी/तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने 2000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। गत दिवस सोमवार को मुखबिर सुचना पर थाना प्रभारी, भीकनगांव द्वारा टीम घटित कर फरार इनामी आरोपी सचिन के घर ग्राम सिगनुर दबिश देकर आरोपी सचिन सिकलीकर को गिरफ्तार कर मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपी सचिन के घर से हस्तनिर्मित एक देसी पिस्टल व पिस्टल बनाने की सामग्री जप्त की गयी है। आरोपी सचिन सिकलीकर को मंगलवार को माननीय न्यायालय भीकनगांव पेश किया गया है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी भीकनगांव सौरभ बाथम के निर्देशन में उनि अंतिमबाला भुरिया, सउऩि शत्रुघ्न देशमुख, सउनि हरिप्रसाद पाल, प्र.आर.29 मुत्तलिब खान , आर.645 धर्मेन्द्र यादव , आर.463 राहुल, आर.251 हरिश्चन्द्र, आर.862 राजु, आर.97 सत्यम, आर.140 जितेन्द्र, म.आर.973 अंजली, आर. अभिलाष (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!