सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ...

NEWS Leaders : MP में अब बहनें अपने कैदी भाईयों की कलाई में बांध सकेगी राखी, मप्र सरकार ने जारी किये आदेश

0

अब बहनें अपने कैदी भाईयों की कलाई में बांध सकेगी राखी, मप्र सरकार ने जारी किये आदेश

“मध्य प्रदेश के जेलों में बंद कैदियों की बहनें जेल में जाकर मना सकती हैं रक्षा बंधन, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जारी किए आदेश, रतलाम और इंदौर में हंगामे के बाद लिया फैसला”

न्यूज़ लीडर्स डेस्क

आखिर मप्र में जेलों में बंद कैदियों की बहनों को राखी बांधने की स्वीकृति प्रदान करना पड़ी। इसके पहले जेलों में बंद कैदियों को राखी नहीं बांधने का आदेश था, लेकिन जब मध्य प्रदेश के कई जिलों में महिलाएं जेलों में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंची। उन्हें भाई से मिलने नहीं दिया तो इंदौर और रतलाम में बवाल मच गया। महिलाओं का आक्रोश बढ़ता देख गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राज्य के सभी जेलों को निर्देश दिया कि वे महिलाओं को दो दिन राखी बांधने की इजाजत दें।

देखिये वीडियो

●_बहनों ने कैदी भाईयों को राखी न बांधने पर किया चक्का जाम.》》

इंदौर के केंद्रीय जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने आई महिलाओं को कैदियों से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। इसी बात से नाराज महिलाओं ने जेल के बाहर चक्काजाम कर दिया। दरअसल, रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं केंद्रीय जेल पहुंची थीं। लेकिन जब उन्हें पता चला कि राखी बांधने के लिए उन्हें कैदी भाइयों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाएगी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जेल के सामने की सड़क को जाम कर दिया।

●_कैदी भाईयों को राखी न बांधने पर इंदौर जेलर की सफाई.》》

केंद्रीय जेल की अधीक्षक अल्का सोनकर ने बताया कि जेल मुख्यालय ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को उनके कैदी भाइयों से मिलवाकर राखी बंधवाने के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया है और यह बात राज्य के सभी कारागारों पर लागू है। उन्होंने कहा, ‘हमने जेल के बाहर जुटीं महिलाओं से राखियां लीं और इन्हें अपने स्टाफ की महिला कर्मचारियों से कैदियों को बंधवाया गया।’ सोनकर के मुताबिक कोविड-19 के खतरे के मद्देनजर इस बार ईद पर भी कैदियों को उनके परिजनों से मिलने की अनुमति नहीं दी गई थी।

●_रतलाम में बहनों ने मचा बवंडर, हिन्दू संगठन आये साथ.》》

रतलाम में जिला जेल के अंदर भाइयों को राखी बांधने की अनुमति नहीं मिलने पर महिलाएं भड़क गईं। यहां हिंदू संगठन के लोग भी जमा हो गए और उन्होंने महिलाओं के साथ मिलकर जेल गेट पर जमकर नारेबाजी की, साथ ही जेल के बाहर मुख्य रोड को जाम कर दिया गया। मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। हिंदू संगठनों ने मांग करते हुए कहा कि जेल में निरुद्ध बंदियों को उनकी बहनों के हाथों से ही राखी बंधवाई जाए। 

●_और अंत में.》》

विवाद गहराता देख गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा हरकत में आए और उन्होंने जेलों में भी छूट देने का ऐलान कर दिया। मिश्रा ने बयान जारी कर बताया कि उन्होंने अपर मुख्य सचिव गृह और महानिदेशक जेल को प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों को उनके बहनों के द्वारा राखी बांधने की इजाजत देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, ‘रतलाम और इंदौर से शिकायतें आई हैं कि कैदियों को उनकी राखी बांधने पहुंची बहनों को दिक्कत हुई है। लिहाजा उन्होंने डीजी जेल और एसीएस से कहा है कि आज और कल  सभी बहने जेल में बंद अपने कैदी भाइयों को राखी बांध सकें और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!