सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ...

NEWS Leaders : MP कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मंगलवार को कारम डैम का निरीक्षण करेंगे, सियासी जंग हुई तेज़?

0

MP कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मंगलवार को कारम डैम का निरीक्षण करेंगे, सियासी जंग हुई तेज़?

“लीकेज वाले कारम डैम का पानी खाली, बड़ा संकट टला, अब डैम निर्माण में हुई भ्रष्टाचार की जांच की मांग, धार जिले के लीकेज वाले कारम डैम का पानी अब खाली हो गया है, प्रशासन के मुताबिक अब खतरा टल गया है, विपक्षी दल कांग्रेस ने अब इस डैम निर्माण में हुई भ्रष्टाचार की मांग पर रुख गरम किया है”

न्यूज़ लीडर्स : भोपाल

मप्र में धार जिले में कारम नदी पर बने डैम के क्षतिग्रस्त होने से उत्पन्न स्थिति को देखने के लिए मप्र के पूर्व मंत्री एवं मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ डैम स्थल पर पहुंच रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कल धार जिले में शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े कारम डैम का निरीक्षण करेंगे। संकट टलने के बाद अब विपक्षी दल कांग्रेस ने डैम निर्माण में हुई भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है। गौरतलब है की कमलनाथ ने डैम के घटिया निर्माण कार्य को लेकर एक जाँच दल का गठन किया था।

डॉ साधौ ने लगाये आरोप

मप्र कि पूर्व काबिना मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधौ, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह सहित धरमपुरी के विधायक पांचीलाल मेढ़ा डैम स्थल पर पहुंचे थे। गौरतलब है की  डैम के टूटने की आशंका को लेकर जिन 18 गांवों को खाली कराया गया था उन क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायक है, जिन्होने व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर आरोप लगाये है।

आपको बता दे कमलनाथ बांध में हुए भ्रष्टाचार पर शिवराज सरकार पर आरोप लगा चुके है। वहीं डॉ साधौ ने भी मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाये है। अब कमलनाथ के डैभ स्थल पर निरीक्षण करने के बाद सियासी जंग तेज़ होने की संभावना है।

●_हाल-फिलहाल क्या है हालात जानिये.》》

मध्य प्रदेश के धार जिले के लीकेज वाले कारम डैम का पानी अब लगभग खत्म हो गया है। शासन-प्रशासन का दावा है कि अब संकट टल गया है। अधिकारियों के मुताबिक डैम में 15 एमक्यूएम पानी में से करीब 12 एमक्यूएम से ज्यादा पानी खाली हो चुका है।

आपको बता दें कि 305 करोड़ की लागत से बना यह डैम पहली बारिश भी झेल नहीं सका। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े इस डैम में रिसाव के बाद करीब 20 हजार लोगों को बेघर होना पड़ा। जान बचाने के लिए उन्होंने पहाड़ पर शरण ले रखी थी और ये डैम लीकेज के चलते चर्चा में है।

●_बांध के निर्माण कार्य पर उठी ऊंगलियां.》》

टेंडर में गड़बड़ी के चलते भी ये सुर्खियों में रहा है। इस प्रोजेक्ट के टेंडर में गड़बड़ी की जांच EOW कर रही है। सरकार इसी साल मार्च में यह मान चुकी है कि कारम डैम प्रोजेक्ट के टेंडर में गड़बड़ी हुई है। एक सवाल के जवाब में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने 10 मार्च 2022 को विधानसभा में गड़बड़ी की बात स्वीकार की थी। जान-माल के संकट टलने के बाद अब कांग्रेस खुलकर इस भ्रष्टाचार पर लड़ना चाहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!