सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र...

NEWS Leaders Panchayat : खरगोन जिले में बड़वाह और महेश्वर जनपदों के 3 लाख से अधिक मतदाता 1881 उम्मीदवारों के लिए करेंगे मतदान

0

खरगोन जिले में बड़वाह और महेश्वर जनपदों के 3 लाख से अधिक मतदाता 1881 उम्मीदवारों के लिए करेंगे मतदान

खरगोन : न्यूज़ लीडर्स

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत आज शुक्रवार को जिले की दो जनपद बड़वाह और महेश्वर में मतदान होगा। इन दो जनपदों में पंच पद के कुल 972 अभ्यर्थी सरपंच के 687, जनपद सदस्य 185 और जिला पंचायत सदस्य के कुल 37 अभ्यर्थियों के लिए 360040 मतदाता मतदान करेंगे।

बड़वाह जनपद में पंच के 557, सरपंच के 237, जनपद सदस्य के 73 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 14 अभ्यर्थी और महेश्वर जनपद में पंच पद के 415, सरपंच के 450, जनपद सदस्य के 112 और जिला पंचायत सदस्य के 23 अभ्यर्थी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़वाह जनपद में कुल 218570 मतदाता है। इसमें 111633 पुरुष और 106937 महिला मतदाता शामिल है। जबकि महेश्वर जनपद में कुल 141470 मतदाता है। इसमें 70872 पुरुष और 70598 महिला मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!