सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में... RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ... RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी... "10 जुलाई राशिफल : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई राशियों के लिए नए अवसर, आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, ...

NEWS Leaders : भाजपा ने बड़वानी जिले के 13 जिला पंचायत सदस्यों की सूची घोषित, निवाली सीट पर उलझन, कांग्रेस की सूची का इंतजार

0

भाजपा ने बड़वानी जिले के 13 जिला पंचायत सदस्यों की सूची घोषित, निवाली सीट पर उलझन, कांग्रेस की सूची का इंतजार

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

आसन्न पंचायत चुनाव में जिला पंचायत के 14 निर्वाचन क्षेत्रों में 13 स्थानों पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री ओम सोनी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13 निवाली पर अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है।

इस स्थान से भाजपा के तीन उम्मीदवार सर्व श्रीमती जसमाबाई रतनसिंह, सुलोचना मेहता और केसरी बजारिया है। जिस पर सर्वसम्मती नहीं बन पाई। बताया जाता है की अंत में निवाली जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष जसमाबाई रतनसिंह के नाम को घोषित किया जायेगा।

▪︎भाजपा के घोषित उम्मीदवारों की सूची.》

जिला पंचायत सदस्य के वार्ड 1 से जगदीश धनगर, वार्ड 2 से बलवंतसिंह पटेल, वार्ड 3 से बरमा सोलंकी, वार्ड 4 से श्रीमती गीता चौहान, वार्ड 5 से श्रीमती सपना रोमडे, वार्ड 6 से दरबार जुवानसिंह, वार्ड 7 से श्रीमती अमृता रमेश, वार्ड 8 से श्रीमती सुमन वर्मा, वार्ड 9 से भायदास महारया, वार्ड 10 से श्रीमती लेदली बाई नेवल्या, वार्ड 11 से श्रीमती अनिता शोभाराम, वार्ड 12 से कविता विकास आर्य, वार्ड 13 से घोषणा नहीं और वार्ड 14 से जुलाल नाथ्या वसावे को उम्मीदवार बनाया है।

▪︎और अंत में.》

भाजपा की घोषित उम्मीदवारों की सूची में मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल की बहन श्रीमती गीता चौहान और पुत्र श्री बलवंतसिंह पटेल जिला पंचायत बड़वानी के पूर्व अध्यक्ष है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!