सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप...

NEWS Leaders : पंचायत चुनाव में भाजपा-कांग्रेस का परिवारवाद, दलगत पार्टियों की गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

0

पंचायत चुनाव में भाजपा-कांग्रेस का परिवारवाद, दलगत पार्टियों की गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

भोपाल : न्यूज़ लीडर्स

मप्र में आसन्न पंचायत चुनाव के चारों पदों के नामाकन पत्र भरने के बाद जो तस्वीर सामने आई है, उसमे भाजपा और कांग्रेस नेताओं के परिवारों से चुनाव लड़ने वालों के नाम सामने आये है। हालांकि अभी नाम वापसी होने के बाद ही अंतिम स्थिति सामने आयेगी।
लेकिन मंत्री और विधायको के परिवारों से चुनाव लड़ने वालों के जो नामों के सामने आये है, उनसे भाजपा में परिवारवाद को दरकिनार करने और कांग्रेस में उदयपुर चिंनत शिविर में लिये निर्णय की धज्जियां उड़ती दिख रही है।

▪︎बड़वानी जिले में भाजपा-कांग्रेस का पनपता परिवारवाद.》

सबसे पहले बात करते है, बड़वानी जिले की जहाँ नाम निर्देशन के बाद भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के परिवार से चुनाव लड़ने वालों के नाम सामने आये है। मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल के पुत्र बलवंतसिंह पटेल जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2 से, मंत्री प्रेमसिंह पटेल की बहन श्रीमती गीता चौहान क्षेत्र क्रमांक 4 से और पूर्व मंत्री और सेंधवा के पूर्व विधायक श्री अंतरसिंह आर्य की पुत्रवधू श्रीमती कविता विकास आर्य क्षेत्र क्रमांक 12 से चुनावी मैदान में है।

आपको बता दे, सेंधवा से काग्रेस के विधायक श्री ग्यारसीलाल रावत के परिवार से जिला पंचायत सदस्य के लिए पत्नी,पुत्र और पुत्रवधू नाम निर्देशन पत्र जमाकर चुनावी मैदान में है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 से विधायक के पुत्र श्री राकेश ग्यारसीलाल रावत, क्षेत्र क्रमांक 10 से विधायक की पत्नी श्रीमती लता ग्यारसीलाल रावत और इसी वार्ड से पुत्रवधू श्रीमती सावित्री राकेश रावत चुनावी रण में अपनी किस्मत अजमा रही है।

▪︎प्रदेश में भाजपा का परिवारवाद, दिख रहा है चुनावी मैदान में.》

भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद को सिरे से खारिज कर दिया गया है परंतु मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान परिवारवाद की जड़ों को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रतिष्ठित और प्रभावशाली नेताओं ने अपने परिवार और रिश्तेदारों को चुनाव में उतार दिया है।

उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी पहले से ही खरगापुर सीट से विधायक हैं। अब उनकी धर्मपत्नी उमिता सिंह ने जिला पंचायत के वार्ड नंबर 8 से नामांकन दाखिल किया है। उनकी नजर जिला पंचायत अध्यक्ष के पद है।
मप्र सरकार के वन मंत्री विजय शाह के बेटे दिव्यादित्य शाह ने खंडवा जिला पंचायत के वार्ड नंबर 14 से नामांकन दाखिल किया है। यह भी जिला पंचायत अध्यक्ष बनना चाहते है।

गुना जिले में भाजपा की पूर्व विधायक श्रीमती ममता मीणा स्वयं तो चुनाव लड़ ही रही हैं। उनके पति एवं रिटायर्ड आईपीएस रघुवीर सिंह मीणा ने भी जिला पंचायत सदस्य के लिए पर्चा दाखिल किया है ताकी जिला पंचायत अध्यक्ष बन सके।
निवाड़ी जिले के भाजपा विधायक अनिल जैन ने अपनी पत्नी पत्नी निरंजना जैन को जनपद पंचायत के लिए चुनाव में उतारा है जो जनपद पंचायत अध्यक्ष बनना चाहती है।

टीकमगढ़ में भाजपा नेता राकेश गिरी स्वयं विधायक हैं। उनकी बहन कामिनी गिरी टीकमगढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष हैं। उन्होंने फिर से पर्चा भरा है। इसके साथ दूसरी बहन रानी गिरी को भी चुनाव में उतारा गया है ताकी जनपद पंचायत पर कब्जा बरकरार रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!