सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 28 जुलाई 2026 : आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क... Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में...

NEWS Leaders : नगर परिषद ठीकरी एवं निवाली में वार्डो का आरक्षण, निवाली में OBC का आरक्षण नहीं, एक ही वार्ड सामान्य के लिए, मचेगा घमासान

0

नगर परिषद ठीकरी एवं निवाली में वार्डो का आरक्षण, निवाली में OBC का आरक्षण नहीं, एक ही वार्ड सामान्य के लिए, मचेगा घमासान

न्यूज़ लीडर्स :  बड़वानी

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवराजसिंह वर्मा ने मंगलवार को कलेक्टरेट सभागृह बड़वानी में नवगठित नगर परिषद ठीकरी एवं निवाली बुजुर्ग के 15-15 वार्डो में आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण की।

निवाली नगर परिषद में अन्य पिछड़ा वर्ग को नहीं मिला आरक्षण, वहीं वार्ड क्रमांक 6 पुरुष के लिए एक मात्र अनारक्षित है। जिसपर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के चुनाव लड़ने पर घमासान मचेगा। दोनों दलों में दावेदारों में है भीड़, लेकिन यह कांग्रेस के कद्दावर नेता पवन बंसल का घरु वार्ड है।

▪︎नगर परिषद ठीकरी के वार्ड आरक्षण की स्थिति.》

नगर परिषद ठीकरी में कुल 15 वार्ड है, इसमें 2 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए, 2 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए, 3 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए एवं 8 वार्ड अनारक्षित है।
▪︎अनुसूचित जनजाति ओपन वार्ड 12,
▪︎अनुसूचित जनजाति महिला वार्ड 1,
▪︎अनुसूचित जाति ओपन वार्ड 14,
▪︎अनुसूचित जाति महिला वार्ड 5,
▪︎अन्य पिछड़ा वर्ग ओपन वार्ड 10,
▪︎अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड 11, 15,
▪︎अनारक्षित वार्ड 3, 7, 9, 13,
▪︎अनारक्षित महिला वार्ड 2, 4, 6, 8,

▪︎नगर परिषद निवाली के वार्ड आरक्षण की स्थिति.》

नगर परिषद निवाली बुजुर्ग में कुल 15 वार्ड है, 1 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए, 11 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए, 3 वार्ड अनारक्षित है।

▪︎अनुसूचित जनजाति ओपन वार्ड 1, 4, 7, 8, 15,
▪︎अनुसूचित जनजाति महिला वार्ड 2, 3, 9, 10, 11, 14,
▪︎अनुसूचित जाति ओपन वार्ड 5,
▪︎अनारक्षित वार्ड 6,
▪︎अनारक्षित महिला वार्ड 12, 13,

▪︎ और अंत में .》

इस दौरान संबंधित नगर परिषद के गणमान्यजन, निर्वाचन लड़ने के इच्छुकजन उपस्थित थे। गोटी के माध्यम से वार्ड का नंबर निकालने की कार्यवाही बेबी गौरी खाण्डे ने की। इस दौरान पानसेमल एसडीएम सुश्री अंशु जावला, डूडा के प्रभारी अधिकारी श्री केएस डोडवे, संबंधित नगर परिषद के तहसीलदार, सीएमओ उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!