सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप...

NEWS Leaders : कांग्रेस से राज्यसभा विवेक तन्खा जायेंगे, अधिकृत घोषणा शीघ्र, अरुण यादव फिर चुके

0

कांग्रेस से राज्यसभा विवेक तन्खा जायेंगे, अधिकृत घोषणा शीघ्र, अरुण यादव फिर चुके

भोपाल : न्यूज़ लीडर्स

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार को संशय हट गया है, बताया जा रहा है की कांग्रेस की तरफ से इस बार फिर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा राज्यसभा भेजा जा रहा है। यह दूसरी बार है जब विवेक तन्खा को कांग्रेस राज्यसभा भेज रही है।
हालांकि अभी अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। लेकिन कमलनाथ की और से मिले संकेत इस बात कई पुष्टि कर रहे है की विवेक तन्खा ही दूबारा राज्यसभा जायेंगे।

राज्यसभा को लेकर और भी दूसरे नामों की चर्चा थी, जिसमें सबसे ऊपर पिछड़े वर्ग के नेता अरूण यादव का था जो फिर राज्यसभा जाने से चूक गये। अल्पसंख्यक वर्ग की और से भी मांग की गई थी, लेकिन मप्र के दो बड़े नेता कमलनाथ और दिग्विजयसिंह ने विवेक तन्खा के नाम पर अपनी सहमति जताकर हाईकमान को नाम भेज दिया है।

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने स्पष्ट किया कि इस बार भी वे ही राज्यसभा जाएंगे। बताया जा रहा है कि विवेक तन्खा के नाम पर सबकी सहमति बन गई है, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के साथ राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने उनके नाम पर ही सहमति जताई है और सोनिया गांधी को भेज दिया है।

आपको बता दे, हाईकमान मप्र की इस एक मात्र राज्यसभा सीट से किसी राष्ट्रीय नेता को राज्यसभा भेजना चाहता है, लेकिन कमलनाथ इसके लिए राजी नहीं बताये जा रहे थे। राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 31 मई को नामांकन भरने की अंतिम तारीख है। वहीं बीजेपी की खाली हो रही दो राज्यसभा सीटों को लेकर अभी तक संशय की स्थिति बरकरार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!