सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ...

NEWS Leaders : खरगोन जिले में नगरीय और पंचायत चुनावों को लेकर निर्वाचन अधिकारी नियुक्त, बिस्टान नगर परिषद में पहली बार होगा निर्वाचन

0

खरगोन जिले में नगरीय और पंचायत चुनावों को लेकर निर्वाचन अधिकारी नियुक्त, बिस्टान नगर परिषद में पहली बार होगा निर्वाचन

न्यूज़ लीडर्स : शेख सादिक खरगोन

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी कर जिले के 06 नगरीय निकायों में निर्वाचन 2022 की कार्यवाही सुचारू रूप से निर्वहन करने के लिए नपा रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को नियुक्त किया है।

◇_जिले के 06 नगरीय निकायों में नियुक्त निर्वाचन अधिकारी नियुक्त.》

नगर पालिका परिषद खरगोन की रिटर्निंग अधिकारी कलेक्टर खरगोन एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, भीकनगांव एसडीएम सुश्री सिराली जैन होंगी।

वहीं नगर परिषद कसरावद के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम श्री संघप्रिय तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी कसरावद तहसीलदार श्री रमेशचन्द्र सिसोदिया होंगे।
इसी प्रकार नगर पालिका परिषद बड़वाह के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम श्री अनुकुल जैन तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी बड़वाह तहसीदार श्रीमती रंजना पाटीदार, नगर पालिका परिषद सनावद के रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार श्री शिवराम कनासे एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार श्री प्रवीण सिंह चंगर होंगे।

वहीं नगर परिषद करही पाडल्याखुर्द के रिटर्निंग अधिकारी मण्डलेश्वर एसडीएम सुश्री दिव्या पटेल तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी करही नायब तहसीलदार श्री मनीष जैन तथा नगर परिषद बिस्टान में रिटर्निंग अधिकारी गोगांवा के प्रभारी तहसीलदार श्री रामकृष्ण अहिरवार तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी खरगोन नायब तहसीलदार श्री ठेबड़ा विस्के को नगरिय निकायों की निवार्चन कार्यवाही का सुचारू रूप निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है।

◇_जिला पंचायत एवं विकासखण्डों में नियुक्त किये रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी.》

खरगोन जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 की कार्यवाही सुचारू रूप से सम्पन्न करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी कर जिला पंचायत सदस्यों एवं विकासखण्डों में संपूर्ण जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंचों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को नियुक्त किया है।

▪︎जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन के लिए निर्वाचन अधिकारी.》

नियुक्त अधिकारियों में जिला पंचायत सदस्य खरगोन की रिटर्निंग अधिकारी कलेक्टर खरगोन तथा जिला पंचायत/विकासखण्ड के सहायक रिटर्निंग अधिकारी अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय होंगे।

▪︎विकास खण्ड खरगोन और गोगांवा में नियुक्त निर्वाचन अधिकारी.》

विकासखण्ड खरगोन के रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार श्री योगेन्द्र मौर्य तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार श्री महेन्द्र सिंह दांगी होंगे।
विकासखण्ड गोगांवा के रिर्टनिंग अधिकारी प्रभारी तहसीलदार श्री रामकृष्ण अहिरवार तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी सनावद नायब तहसीलदार श्री प्रवीण सिंह बने।

▪︎विकास खण्ड भगवानपुरा और सेगांव में नियुक्त निर्वाचन अधिकारी.》

विकासखण्ड सेगावं के रिटर्निंग अधिकारी सेगांव प्रभारी तहसीलदार कु. वंदना चौहान तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार श्रीमती जागृति जाट होगी।
वहीं विकासखण्ड भगवानपुरा के रिटर्निंग अधिकारी प्रभारी तहसीलदार श्री मुकेश मचार तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री ढेबड़ा विस्के रहेंगे।

▪︎विकास खण्ड झिरन्या और भीकनगांव में नियुक्त निर्वाचन अधिकारी.》

विकासखण्ड भीकनगांव के रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार श्रीमती निधि वर्मा तथा सायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीदार श्री कृष्णा पटेल पदस्थ हुए।
वहीं विकासखण्ड झिरन्या के रिटर्निंग अधिकारी प्रभारी तहसीदार श्री जगनप्रसाद सौर तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार श्री विजेन्द्र सिंह कटारे बनायें गये।

▪︎विकास खण्ड महेश्वर में नियुक्त निर्वाचन अधिकारी.》

विकासखण्ड महेश्वर के रिटर्निंग अधिकारी प्रभारी तहसीलदार श्री मुकेश बामनिया एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार श्री कैलाश डामर को नियुक्त किया है।

▪︎विकास खण्ड कसरावद और बड़वाह में नियुक्त निर्वाचन अधिकारी.》

विकासखण्ड कसरावद में जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के लिए रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार रमेशचन्द्र सिसोदिया एव नायब तहसीलदार श्री जितेन्द्र आलावा होंगे।
विकासखण्ड बड़वाह के रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार श्रीमती रंजना पाटीदार तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार श्री विजयपाल सिंह चौहान को नियुक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!