सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने... Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल...

NEWS Leaders : क्या मप्र में अध्यक्ष और महापौर को सीधे चुना जायेगा, सीएम राज्यपाल से मिले और नगरीय मंत्री के बयान से सियासत हुई तेज

0

क्या मप्र में अध्यक्ष और महापौर को सीधे चुना जायेगा, सीएम राज्यपाल से मिले और नगरीय मंत्री के बयान से सियासत हुई तेज

“मप्र में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पूर्व में कमलनाथ सरकार के फैसले को पलटते हुए राज्य में ​फिर से प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने का फैसला लिया है।”

न्यूज़ लीडर्स : भोपाल

जहाँ एक ओर मप्र सरकार निकाय चुनावों में अन्य पिछड़े वर्ग के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर परेशान है। वहीं मप्र के नगरीय मंत्री भूपेन्द्रसिंह के बयान ने मप्र की सियासत को गरमा दिया है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल से मुलाकात करना कई सियासी संकेतों की ओर इशारा करता है। हालांकि इसे सौजन्य भेंट कहा है।

▪︎मंत्री भूपेन्द्र सिंह के बयान के कई सियासी अर्थ.》

नगरीय मंत्री भूपेन्द्रसिंह का बयान कई सियासी इशारे करता है, उन्होने खुले आम शहरों में होने वाले नगरीय चुनाव में महापौर और अध्यक्ष की चुनाव प्रणाली को लेकर बात कही है, उन्होंने कहा है,

“महापौर, नगर पालिका और नगर परिषदों में अध्यक्ष का प्रत्यक्ष रूप से चुनाव बेहतर है, क्योंकि महापौर और अध्यक्ष पूरे शहर का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसीलिए जनता से निर्वाचित होना चाहिए।”

प्रत्यक्ष प्रणाली की पैरवी करते नगरीय मंत्री भूपेन्द्रसिह

इस बयान ने और गर्मी फैला दी है, आपको बता दे की मप़ में शिवराज सरकार के कार्यकाल में महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होता था।

“बताया जा रहा है की महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष को जनता से चुने जाने वाले सरकारी नए अध्यादेश का प्रशासनिक अनुमोदन हो गया है।  शासन की मंजूरी इसे मिल गई है, राजभवन की स्वीकृति के बाद इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।”

नगरीय मंत्री श्री भूपेन्द्रसिंह ने ताजा हालातों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार माना, आईये देखते है क्या कह रहे है मंत्री भूपेन्द्रसिंह सुनते है उनकी जुबानी,

कांग्रेस को कोसते मंत्री भूपेन्द्र सिंह
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!