सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध...

NEWS Leaders : बड़वानी जिले की टॉप 3 लीडर्स ख़बर_

0

बड़वानी जिले की टॉप 3 लीडर्स ख़बर_
सेंधवा के मेहतगांव से प्रभारी मंत्री करेंगे “पहुंच” अभियान का शुभारंभ

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

बड़वानी जिले में सुशासन के तहत प्रत्येक गांव तक शासकीय अधिकारियो/कर्मचारियों की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘‘पहुंच‘‘ अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री श्री हरदीपसिंह डंग 6 मई को विकासखण्ड सेंधवा के ग्राम मेहतगांव से करेंगे।

स्थानीय रहवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण इस अभियान के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत पात्र जनो से आवेदन लेकर उन्हे योजना के प्रावधान अनुसार लाभान्वित कराया जायेगा।

▪︎”पहुंच” शिविर 6 मई को जिले में किन स्थानों पर प्रारंभ होगा.》

शुक्रवार को ‘‘पहुंच‘‘ शिविर सेंधवा विकासखण्ड के ग्राम मेहतगांव, विकासखण्ड पानसेमल के ग्राम आमदा, विकासखण्ड निवाली के ग्राम वझर, विकासखण्ड ठीकरी के ग्राम तलवाड़ा डेब, सेमल्दा डेब, मेहगांव डेब एवं फत्यापुर में, विकासखण्ड राजपुर के ग्राम सनगांव, विकासखण्ड पाटी के ग्राम बोकराटा एवं विकासखण्ड बड़वानी के ग्राम मेणीमाता में लगाया जायेगा।

◇_दिनभर प्रभारी मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग के कार्यक्रम.》

जिले के प्रभारी मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग 6 मई को जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे साथ ही वे सेंधवा में अधिकारियों की बैठक लेकर जलाभिषेक सहित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

जिले के प्रभारी मंत्री श्री डंग 6 मई को प्रातः 10 बजे जिला चिकित्सालय बड़वानी में लोकसभा सांसद निधि से बने आईसीयू का लोकार्पण करेंगे । तत्पश्चात वे प्रातः 11 बजे ग्राम बकवाड़ी में बन रहे अमृत सरोवर तालाब के निरीक्षण के पश्चात् दोपहर 12.45 बजे विकासखंड सेंधवा के ग्राम मेहतगांव पहुंचकर जिले में प्रारंभ हो रहे ‘‘पहुँच‘‘ अभियान का शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 2 बजे सेंधवा के रेस्ट हाउस पहुंचने के उपरांत दोपहर 3 बजे सेंधवा नगर पालिका सभागृह में जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर जलाभिषेक अभियान, नरेगा कार्यों, जिले में पेयजल उपलब्धता की समीक्षा करेंगे।

जिले के प्रभारी मंत्री इसी दिन शाम 5 बजे सेंधवा पहुंचकर सांसद खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात वे शाम 7 बजे बड़वानी पहुंचकर शिवकुंज पर आयोजित बंसल न्यूज के कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत रात्रि 9 बजे उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।

में जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर जलाभिषेक अभियान, नरेगा कार्यों, जिले में पेयजल उपलब्धता की समीक्षा करेंगे।
जिले के प्रभारी मंत्री इसी दिन शाम 5 बजे सेंधवा पहुंचकर सांसद खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात वे शाम 7 बजे बड़वानी पहुंचकर शिवकुंज पर आयोजित बंसल न्यूज के कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत रात्रि 9 बजे उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।

◇_मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना में आवेदन करने की तिथि हुई 10 मई.》

मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 मई कर दी गई है। पूर्व में अंतिम तिथि  5 मई थी।

जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार डामोर से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के प्राप्त हो रहे आवेदनों के मद्देनजर अब आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर  10 मई की गई है। वही योजना के तहत सामूहिक विवाह आयोजन भी अब 25 मई के पश्चात किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!