सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders ब्रेकिंग : खरगोन में अब सोमवार को कर्फ्यू में छूट, प्रशासन ने बदला अपना निर्णय, 3 मई पर सस्पेंस?

0

ब्रेकिंग : खरगोन में अब सोमवार को कर्फ्यू में छूट, प्रशासन ने बदला अपना निर्णय, 3 मई पर सस्पेंस?

IPS अधिकारी अंकित जायसवाल क्या कह रहे है

न्यूज़ लीडर्स : खरगोन

अब सोमवार 2 मई को खरगोन में कर्फ्यू में मिलेगी छूट, यह कर्फ्यू छूट सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रहेगी। जिसमें खरगोन शहर में सोमवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक महिला पुरुष दोनों को बिना वाहनों के कर्फ्यू में छूट दी गई। इस संबंध में अपर कलेक्टर श्री एसएस मुजाल्दा ने आदेश जारी किये हैं।

पहले 2 और 3 मई को संपूर्ण कर्फ्यू की जानकारी मीडिया को दे रहे है

आपको बता दे, पहले 2 और 3 मई को खरगोन शहर में संपूर्ण कर्फ्यू के लिए अपर कलेक्टर श्री एसएस मुजाल्दे ने मीडिया को जानकारी दी थी।

लेकिन अब इस निर्णय में बदलाव की बात सामने आई है और श्री मुजाल्दे ने 2 मई को कर्फ्यू में छूट के आदेश जारी किये है। लेकिन 3 मई को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, पहले 2 और 3 मई को संपूर्ण कर्फ्यू की बात कहीं गई थी।

गौरतलब है की ईद और अक्षय तृतीया पर कर्फ्यू होने से यह पर्व घरों पर ही मनाये जाने थे, अब 3 मई पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। खैर प्रशासन के निर्णय में बदलाव को जो भी कारण रहे हो पर 2 मई को कर्फ्यू से मिली छूट से नागरिकों को अपने-अपने त्योहारों के लिए खरीदी करने का समय मिल गया है।

▪︎और अंत में.》

आदेशानुसार सभी सेवाओ के साथ बैंक व पोस्ट ऑफिस भी खोले जा सकेंगे। वही बसों के आवागमन और कृषि मंडी में आने वाले वाहनों को भी छूट दी गई। इसके अलावा अन्य वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।जारी आदेश में यह छूट धारदार हथियार जैसे चाकू-छूरी, हसिया, दराती, फाल्या की दुकानों, धार्मिक स्थलों, पेट्रोल पंप और केरोसिन पर लागू नहीं होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!