सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ...

NEWS Leaders : खरगोन जिले के प्रमुख समाचार
▪︎आज सुबह 8 से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में रहेगी छूट.
▪︎हरियाली मैरेज गॉर्डन को बनाई अस्थायी जेल.
▪︎खरगोन पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश.

0

NEWS Leaders : खरगोन जिले के प्रमुख समाचार
▪︎आज सुबह 8 से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में रहेगी छूट.
▪︎हरियाली मैरेज गॉर्डन को बनाई अस्थायी जेल.
▪︎खरगोन पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश.

न्यूज़ लीडर्स : शेख सादिक खरगोन

◇_सुबह 8 से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में छूट.》

खरगोन शहर में आज शनिवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक महिला पुरुष दोनों को बिना वाहनों के कर्फ्यू में छूट दी गई। इस संबंध में अपर कलेक्टर श्री एसएस मुजाल्दा ने आदेश जारी किये हैं। आदेशानुसार सभी सेवाओ के साथ बैंक व पोस्ट ऑफिस भी खोले जा सकेंगे। वही बसों के आवागमन और कृषि मंडी में आने वाले वाहनों को भी छूट दी गई। इसके अलावा अन्य वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जारी आदेश में यह छूट धारदार हथियार जैसे चाकू-छूरी, हसिया, दराती, फाल्या की दुकानों, धार्मिक स्थलों, पेट्रोल पंप और केरोसिन पर लागू नहीं होगी।

◇_हरियाली मैरेज गॉर्डन को बनाई अस्थायी जेल.》

खरगोन अपर कलेक्टर श्री एसएस मुजाल्दा ने आदेश जारी कर शहर में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 एवं कर्फ़्यू की घोषणा की गई है। वहीं त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कर्फ़्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों को अस्थाई जेल में रखा जाना है। इसके लिए हरियाली गॉर्डन जैतापुर को राज्य शासन की स्वीकृति की प्रत्याशा में अस्थाई जेल के लिए चिन्हाकित किया गया है। साथ अपर कलेक्टर श्री मुजाल्दा ने जेल अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्थाई कारागर में परिरूद्ध किये जाने वाले बंदियों का आवश्यक रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया।

◇_पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश.》

थाना ऊन चौकी सेगावं के अंतर्गत ग्राम गोलवाड़ी में एक व्यक्ति का शव उसके घर में चित अवस्था में पडा है। सूचना के प्राप्त होते पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण करते पाया गया कि मृतक का नाम गणेश उर्फ पप्पु है। मृतक के सिर में काफी चोट पहुंचाई गई थी एवं तेज धारदार हथियार के घाव थे। किसी ने व्यक्ति को सिर में तेज धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी है।

▪︎पुलिस लगी अंधे कत्ल की तलाश में.》

गठित पुलिस टीम द्वारा मृतक के परिजनों से जानकारी लेने पर पाया गया कि मृतक शराब का आदी था। जिस कारण से उसकी पत्नी कुछ दिनों पूर्व से अपने मायके चली गई थी। घटना के एक दिन पूर्व 26 अप्रैल को दोपहर 04.00 बजे के करीब मृतक के माता पिता गांव वाले घर से खेत वाले घर में चले गये थे। तब मृतक पप्पु उर्फ गणेश घर पर ही सोया था। दूसरे दिन 27 अप्रैल को 09.30 बजे के करीब मृतक के पिता रमेश अपने लडके गणेश उर्फ पप्पु के गांव वाले घर में आते है। घर के अंदर झांककर देखता है तो उसका लडका गणेश उर्फ पप्पु चित्त अवस्था मे खटिया पर पडा मिलता है।

▪︎शक की सुई किस पर गई.》

गठित पुलिस टीम को गाँव में मुखबिरों को घटना से संबंधित जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया। शक की सुई मृतक गणेश उर्फ पप्पु के दोस्त दिलीप पर गई, जिसके घटना के बाद से ही हाव भाव बदले हुए थे और वह डरा सहमा सा दिख रहा है। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दिलीप को उसके घर से पकड़ व थाने लाकर बारीकी से पूछताछ करने पर बताया की 26 अप्रैल को दोपहर करीब 04.00 बजे वह और मृतक गणेश उर्फ पप्पु मृतक के घर में शराब का सेवन कर रहे थे। तभी मृतक गणेश उर्फ पप्पु दिलीप की बहन को लेकर आपत्तीजनक टिप्पणी करने लगा। जिससे दिलीप और मृतक गणेश के बीच विवाद हो गया।

इसी कारण मैंने गणेश उर्फ पप्पु की सिर में कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी एवं घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी व घटना कारित करते समय पहने गये कपडे अपने घर में अलमारी के पिछे छुपा दिये। आरोपी दिलीप की निशादेही पर पुलीस टीम द्वारा आरोपी के घर से जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा दिलीप पिता महेश मण्डलोई जाति भीलाला उम्र 18 वर्ष 05 माह निवासी ग्राम गोलवाडी  को गिरफ्तार किया है।

▪︎और अंत में.》

सूचना पर अपराध क्रमांक 165/22 धारा 302 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी ऊन श्रीमतर गीता सोलंकी एवं चौकी प्रभारी सेगाव श्री राजेन्द्र अवास्या के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर हत्या के आरोपी को शीघ्र से शीघ्र गिरफ़्तारी कर प्रकरण का खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यवाही में उनि सुरेन्द्र पंवार, सउनि प्रमोद वर्मा, प्रआर. रुवसिंह गुर्जर, प्रआर. संजय गणावा, प्रआर सतीश कुशवाह, आर. सुनिल कुमरावत, आर. सुरेश राठौर, आर. सतेन्द्र भीलवार, आर. हीरालाल चौहान, आर. शंकर जमरे, सैनिक सचिन तारे, सैनिक बद्रीलाल मण्डलोई का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!