सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
दीपावली विशेष राशिफल 8 नवंबर 2026: तुला, धनु और मकर राशि के लिए अनुकूल संकेत, जानिए सभी 12 राशियों क... Rashifal Today  07 नवंबर 2026 : किसी को मिलेगा रुका पैसा, तो किसी को कार्यक्षेत्र में झेलनी पड़ सकती... Rashifal Today  06 नवंबर 2026 : शुक्रवार को इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ और तरक्की के अवसर, जानिए सभ... Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ...

NEWS Leaders : खेतिया में उत्साह से मनाया श्री हनुमान जी जन्मोत्सव, शोभायात्रा पर मस्जिद से हुई पुष्प वर्षा, भंडारे आरती, भजन संध्या हुई

0

खेतिया में उत्साह से मनाया श्री हनुमान जी जन्मोत्सव, शोभायात्रा पर मस्जिद से हुई षुष्प वर्षा, भंडारे आरती, भजन संध्या हुई

“शोभायात्रा शहर के गांधी चौक से होकर मस्जिद के समीप पहुंची जहां सद्भावना की मिसाल कायम करते हुए राहत फंडेशन के सदस्यों ने सभी भक्तों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करते हुए मस्जिद से फूल वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।”

न्यूज़ लीडर्स :  राजेश नाहर, खेतिया

श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर  सम्पूर्ण शहर में चारों और उत्साह का वातावरण बना रहा। हनुमान जयंती के अवसर पर खेतिया शहर के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। वहीं श्री रोकडिया जी हनुमान मंदिर पर आज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी।

देर शाम हनुमान मंदिर से  ढोल ताशों के साथ ही जय बजरंगबली, जय जय सियाराम की गूंज के साथ श्री सार्वजनिक जय बजरंग मित्र मंडल के तत्वावधान में लहराते केसरिया ध्वज व ढोल तासो के साथ निकाली गई।

अतिरिक्त तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल स्वयं वहां व्यवस्था देखने पहुंचे व श्री रोकडिया हनुमान जी का दर्शन किया। रोकड़ियां हनुमान भक्त मंडल द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर नगर पंचायत पार्क में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

जिसमें लगभग 7 हजार से अधिक लोगों ने  प्रसादी ग्रहण की श्री रोकडिया बाबा भक्त मंडल अनेक वर्षों से लगातार हनुमान जयंती पर भंडारे का आयोजन करता रहा है। जिसके चलते भारी भीड़ भंडारे में उमड़ पड़ी। सुंदरकांड मित्र मंडल के द्वारा पंचमुखी हनुमान मंदिर पर शाम सुंदर कांड का संगीतमय पाठ किया पाठ समाप्ति के साथ ही महाआरती की गई।

शोभायात्रा पर मस्जिद से पुष्प वर्षा करते हुए

▪︎शोभायात्रा पर मस्जिद से हुई पुष्प वर्षा.》

शोभायात्रा शहर के गांधी चौक से होकर मस्जिद के समीप पहुंची जहां सद्भावना की मिसाल कायम करते हुए राहत फंडेशन के सदस्यों ने सभी भक्तों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करते हुए मस्जिद से फूल वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

▪︎और अंत में.》

शोभा यात्रा  का सम्पूर्ण मार्ग पर अनेक स्थानों पर नागरिकों ने स्वागत किया गया। इस दौरान SDM सुश्री अंशु जावला, SDOP बघेल, अतिरिक्त तहसीलदार हुक़ूमसिंग निंगवाल, थाना प्रभारी संतोष साँवले टीम सहित साथ रहे व व्यवस्था को सम्हालते नजर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!