सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"25 मई 2026 राशिफल : सिंह से कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर, कई राशियों को मिलेगा लाभ, प्रेम और व्या... "दैनिक राशिफल 24 मई 2026 : आज का दिन भावनात्मक फैसलों से बचने का संकेत दे रहा है, रिश्तों और पैसों म... "20 मई 2026 राशिफल : पुनर्वसु नक्षत्र में मेष, मिथुन और तुला को लाभ, कन्या-मकर रहें सतर्क, क्या कहते... मंगलवार का राशिफल : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को धन लाभ और कुछ को सा... सोमवार का राशिफल : रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को सतर्क रहने की सलाह, आज... रविवार का राशिफल : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए शानदार दिन, किस राशि को मिलेगा रुका पैसा, कि... "राशिफल शनिवार 16 मई 2026 : शनि और अमावस्या में जानें किसका चमकेगा भाग्य, मेष, मिथुन, तुला और कुंभ क... राशिफल बुधवार 14 मई 2026 : रेवती नक्षत्र में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को सावधानी की जरूरत, मीन राशि... राशिफल मंगलवार 13 मई 2026 :  किन राशियों को होगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क? मीन राशि में चंद्रमा ... राशिफल मंगलवार : कई राशियों के लिए सफलता, धन लाभ और सम्मान के संकेत, वहीं कुछ राशियों को रिश्तों और ...

NEWS Leaders : खरगोन में कर्फ्यू के सन्नाटे में निकली कलेक्टर, लोगों से किया संवाद, बांधा ढाढ़स

0

खरगोन में कर्फ्यू के सन्नाटे में निकली कलेक्टर, लोगों से किया संवाद

न्यूज़ लीडर्स : खरगोन

ध्वस्त हुए सद्भाव और बिगड़े सामाजिक तानेबाने के बाद कर्फ्यू के सन्नाटे में लोगों से संवाद किया खरगोन की कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने, नागरिकों से संवाद करते हुए कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है। आप पूरी तरह सुरक्षित हैं, आपको घर छोड़कर जाने की आवश्यकता नहीं है।

कलेक्टर नागरिकों से मिलती हुई

▪︎शांति सौहार्द बनाने निकला प्रशासकीय अमला.》

शहर में शांति और सौहार्द बनाएं रखने के लिए कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, ADM श्री एसएस मुजाल्दा, SDM श्री मिलिंद ढोके सहित प्रशासनिक अमला प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचा। DM श्रीमती अनुग्रहा पी ने भावसार मोहल्ला, संजय नगर और टवडी मोहल्ले का निरीक्षण कर नागरिकों से संवाद किया।

“दीवारों पर चस्पा होगे हेल्पलाईन नम्बर, स्थापित होंगे पुलिस सहायता केन्द्र और लगाएंगे सीसीटीवी कैमरे”

▪︎कलेक्टर पहुँची प्रभावित इलाकों में प्रभावितों से हुई रूबरू.》

रामनवमी पर शोभायात्रा पर हुए पथराव के बाद कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी. बुधवार को प्रभावित इलाकों में पहुँचकर महिलाओं, बुजुर्गों, युवकों और सभी रहवासियों से रूबरू हुई। कलेक्टर ने ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्रशासन का हर अधिकारी शांति व्यवस्था बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

प्रभावित इलाकों में रहवासियों की सुविधा के लिए कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा ने कहा दीवारों पर हेल्पलाईन नम्बर चस्पा किये जायेंगे और सीसीटीवी कैमरे लगाएँगे। साथ ही इन इलाकों में अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र भी बनाएं जाएंगे। इसके अलावा प्रभावित इलाकों व मोहल्लों के 2-2 निवासियों के नंबर लेकर व्हाटसअप ग्रुप भी बनाये जाएंगे। जिससे आपकी संवाद और वस्तुस्थिति का पता लगाया जा सके और अफवाहों पर नजर रखी जा सके।

▪︎घरबार और संपति छोड़कर कहीं नहीं जाएं.》

प्रभावित इलाकों में संवाद के लिए पहुँची कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा ने करीब 50 से अधिक महिलाओं से रूबरू हुई। महिलाओं ने कहा कि हमारी पूरी संपत्ति यहां है इसे छोड़कर कहीं नहीं जायंेगे। अभी कहीं मकान जल जाने के कारण रिश्तेदारों के घर गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन आप सभी के साथ है। अभी सर्वे प्रारम्भ कर दिया है। जिनके मकान जल गए या टूटे हैं उनके लिए सर्वे के बाद सहायता राशि दी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी बुधवार सुबह 11 बजे से प्रभावित इलाकों में पहुँची। इस दौरान उन्होंने भावसार मोहल्ला, सिद्धनाथ मंदिर के पीछे के क्षेत्र संजय नगर, तवड़ी मोहल्ला आदि स्थानों में पहुँची।

▪︎और अंत में.》

प्रशासन का कथन है की, खरगोन शहर में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। शहर में पुलिस बल तैनात पर्याप्त संख्या में मौजूद है। जिला प्रशासन द्वारा लगायें गए कर्फ़्यू का पालन करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!