सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  07 नवंबर 2026 : किसी को मिलेगा रुका पैसा, तो किसी को कार्यक्षेत्र में झेलनी पड़ सकती... Rashifal Today  06 नवंबर 2026 : शुक्रवार को इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ और तरक्की के अवसर, जानिए सभ... Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा...

NEWS Leaders आदिवासी बाहुल्य चार जिलों की बड़वानी मुख्यालय पर होगी NEET परीक्षा, सांसद राज्य सभा के प्रयास हुए सफल

0

आदिवासी बाहुल्य चार जिलों की बड़वानी मुख्यालय पर होगी NEET परीक्षा, सांसद राज्य सभा के प्रयास हुए सफल

“राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी के अथक प्रयासों से आदिवासी बाहुल्य जिलों के गरीब छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा क्षेत्र में मिल रही बड़ी-बड़ी सौगातें”

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने 01 मार्च 2021 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री भारत सरकार के साथ ही मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर जनजातीय बाहुल्य जिलों खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुआ ,खण्डवा , बुरहानपुर एवं अलीराजपुर में NEET परीक्षा के लिए केंद्र खोलने हेतु अनुरोध किया था।

उक्त पत्र के संदर्भ में सरकार की ओर से इस सत्र से बड़वानी, धार, खरगोन एवं खंडवा में NEET परीक्षा केंद्र की सौगात प्राप्त हुई है। राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने बताया कि गरीब आदिवासी जिलों के विद्यार्थियों को अब डॉक्टर की पढ़ाई का सपना साकार हो सकेगा क्योंकि इसके पूर्व उक्त परीक्षा इंदौर जैसे महानगरों में ही होती थी और परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवागमन एवं आर्थिक रूप से हमारे क्षेत्र के युवाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

इस दौरान कितने ही गरीब छात्र-छात्राएं पैसे के अभाव में परीक्षा में सम्मिलित नही हो पाते थे । किंतु अब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब जनजातीय जिलों के युवा विद्यार्थियों का डॉक्टर बनने का सपना पूरा होगा।


NEET परीक्षा केंद्र के रूप में मिली बड़ी सौगात के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ओर मध्यप्रदेश शासन  का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!