सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए

NEWS Leaders :  बड़वानी जिले की टॉप 3 ख़बर, हवाई पट्टी करों दुरस्त, मनरेगा की मजदूरी में ईजाफा, निलंबित हुए सचिव

0

NEWS Leaders :  बड़वानी जिले की टॉप 3 ख़बर, हवाई पट्टी करों दुरस्त, मनरेगा की मजदूरी में ईजाफा, निलंबित हुए सचिव

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

खरगोन-बड़वानी सांसद श्री गजेन्‍द्र पटेल ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया से भेंट कर खरगोन जिला मुख्‍यालय पर हवाई पट्टी के नवीनीकरण के संबंध में चर्चा कर अवगत कराया कि खरगोन में हवाई पट्टी का विगत कई वर्षो से रख-रखाव नहीं होने से जीर्ण-शीर्ण अवस्‍था में है। जिससे इसका उपयोग क्षेत्र के लिये नहीं हो पा रहा है।

हवाई पट्टी का नवीनीकरण होने से पायलेट ट्रेनिंग सेंटर भी शुरू हो सकेगा एवं क्षेत्र का संपर्क अन्‍य जिलों से सरल होगा जिससे पर्यटन एवं औद्योगिक क्षेत्र का विकास सुनिश्चित होगा। मंत्री जी ने शीघ्र ही इस दिशा में कार्यवाही हेतु आश्‍वस्‍थ किया।

▪︎मनरेगा में अब मिलेगी 204 रूपये प्रतिदिन की मजदूरी.》

बड़वानी जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत श्रमिको को प्रदाय की जाने वाली मजदूरी की दर को संशोधित किया गया है। अब उक्त योजना के अंतर्गत अब 1 अप्रैल 2022 से कार्य करने वाले अकुशल श्रमिको को प्रतिदिन 204 रूपये की मजदूरी मिला करेगी।

जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार डामोर ने जिले के सभी जनपदो के सीईओ, ग्राम पंचायतो के सचिव, रोजगार सहायको एवं निर्माण एजेंसी के पदाधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार मजदूरों को नवीन दर से मजदूरी का भुगतान करने के निर्देश दिये है।

▪︎जिला पंचायत सीईओ ने लापरवाही बरतने वाले 4 ग्राम पंचायत सचिवों को किया निलम्बित.》

बड़वानी जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार डामोर ने लापरवाही बरतने वाले 4 ग्राम पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

बड़वानी एसडीएम श्री घनश्याम धनगर के प्रतिवेदन पर गुणवत्ता विहीन स्टाप डेम बनाने पर ग्राम पंचायत बड़गांव के सचिव रवि सोलंकी एवं ग्राम पंचायत सजवानी में विभिन्न निर्माण कार्यो में अनियमितता करने पर वहां के पंचायत सचिव राजाराम भार्गव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुये इनका प्रभार क्रमशः ग्राम पंचायत अम्बापानी के सचिव रामलाल अवास्या को एवं ग्राम पंचायत मालुराणा के सचिव सुनिल शर्मा को सौपा है।
इसी प्रकार जिला पंचायत सीईओ ने समीक्षा बैठक के दौरान आवास प्लस के सत्यापन कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत सांगवा, ठान एवं अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत चितावल के सचिव राधेश्याम नागर  एवं ग्राम पंचायत जाहूर के सचिव बद्रीलाल कनासे को भी तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!