सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप...

NEWS Leaders : बड़वानी जिले की टॉप 5 ताज़ा ख़बर

0

▪︎स्कूल, अब दोपहर तक.》
▪︎ऑगनवाड़ी का समय बदला.》
▪︎स्कूल संचालकों पर नकेल कसी.》
▪︎राशन दुकानों पर अन्न उत्सव.》
▪︎पंचायत सचिव निलम्बित.》

NEWS Leaders : बड़वानी जिला टॉप 5 ताज़ा ख़बर

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

▪︎बड़वानी ज़िले में अब सभी स्कूल  दोपहर 12:30 तक ही छात्र / छात्राओं का अध्यापन करा सकेंगे।

“गर्मी के मददेनजर कलेक्टर ने शिक्षण संस्थानों को प्रातः सत्र में लगाने का दिया आदेश”

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से विद्यार्थियो को बचाने के मददेनजर जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों को प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लगाने का आदेश दिया है। नियम का उल्लंघन होने पर संबंधित संस्था पर कठौर कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है।

▪︎गणवेश/ पुस्तकें क्रय करने हेतु स्कूल संचालक छात्र / छात्राओं के पालकों को किसी दुकान से लेने हेतु बाध्य नहीं कर सकेंगे।

प्रायवेट स्कूलों को सूचना पटल पर प्रदर्शित करना होगा।शुल्क सूची एवं गणवेश उपलब्ध कराने वाली संस्थाओं के नाम
साथ ही कलेक्टर ने जिले के समस्त अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय (माध्यमिक शिक्षा मण्डल/सीबीएसई/आईसीएससी ) को भी आदेशित किया है कि वे अपने विद्यालय में विद्यार्थियों के उपयोग आने वाली पुस्तके, प्रकाशक का नाम सहित प्रत्येक कक्षा में ली जाने वाली विद्यालय शुल्क की सूची अनिवार्य रूप से जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भेजते हुये इस सूची को विद्यालय के सूचना पटल पर भी प्रदर्शित करेंगे । साथ ही शाला गणवेश एवं पुस्तके उपलब्ध कराने वाली कम से कम 5-5 दुकानो के नाम भी सूचना पटल पर प्रदर्शित करेंगे।

जिससे पालक इच्छित जगह से गणवेश एवं निर्धारित पुस्तक क्रय कर सके ।इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी पुस्तक विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वे किसी भी अभिभावक को इस बात के लिये बाध्य नहीं करेंगे कि पुस्तक का पूरा सेट ही लेना पड़ेगा । जिस अभिभावक को जितनी पुस्तके चाहिये, उसे उतनी ही दी जाये । पुस्तक के साथ कापी, पेन, कव्हर लेने के लिये भी बाध्य नही किया जा सकेगा । यदि इस संबंध में किसी भी पालक से कोई शिकायत प्राप्त होगी तो दोषी शिक्षण संस्था एवं पुस्तक विके्रता के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।

▪︎भीषण गर्मी को देखते हुए माह जून तक सभी आँगनवाड़ियों में बच्चों की उपस्थिति दोपहर 12 बजे तक होगी।

कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के मददेनजर जिले की समस्त आंगनवाड़ियों में बच्चो को लाने का समय प्रातः 8 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया है, तथा दोपहर 1 से 3 बजे तक आंगनवाड़ियो में विभागीय रेकार्ड संधारण के लिये निर्धारित किया है। दोपहर 1 से 3 बजे तक किसी भी आंगनवाड़ी में बच्चो की उपस्थिति पाये जाने पर संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, सुपरवाईजर के विरूद्ध कठौर कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई है।

▪︎दिनांक 7 अप्रेल को बड़वानी ज़िले की 465 से अधिक राशन दुकानों पर अन्न उत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा, अधिक से अधिक हितग्राही राशन प्राप्त कर कार्यक्रम को सफल बनाएँ।

▪︎जिला पंचायत सीईओ अनिल कुमार डामोर ने, कार्य में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत कोयडिया के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।


बड़वानी जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार डामोर ने अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही प्रदर्शित करने पर ग्राम पंचायत कोयड़िया एवं ग्राम पंचायत फत्यापुर का अतिरिक्त प्रभार लेने वाले पंचायत सचिव राधेश्याम धनगर को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर जनपद पंचायत कार्यालय ठीकरी से संबंद्ध किया है। वहीं उन्होने कोयड़िया ग्राम पंचायत का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत साकड़ के सचिव जोगेन्द्र नायक को एवं ग्राम पंचायत फत्यापुर का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत तलवाड़ाडेब के सचिव पढरीनाथ नागौर को अगामी आदेश तक सौपा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!