Newsleaders : वर्दी पर लगा रिश्वत का दाग, अंजड़ थाना के SI और आरक्षक पर रिश्वत केस, ज्वेलर से पैसे मांगने वाले पुलिसकर्मी पर लोकायुक्त कार्रवाई कर FIR, Barwani Lokayukt Action
Newsleaders : वर्दी पर लगा रिश्वत का दाग, अंजड़ थाना के SI और आरक्षक पर रिश्वत केस, ज्वेलर से पैसे मांगने वाले पुलिसकर्मी पर लोकायुक्त कार्रवाई कर FIR, Barwani Lokayukt Action
न्यूज लीडर्स : अखिलेश साहू बड़वानी
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत इंदौर लोकायुक्त ने अंजड़ थाना के उपनिरीक्षक महावीर सिंह चंदेल और आरक्षक पवन प्रजापति के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता जयराज चौधरी, जो अंजड़ के एमजी रोड सराफा बाजार में डायमंड ज्वेलर्स के संचालक हैं, ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार करीब एक वर्ष पहले भारत बर्फा की आत्महत्या के मामले में उनसे पुलिस ने पूछताछ की थी।
आरोप है कि 24 जनवरी 2026 को अंजड़ न्यायालय के पास उपनिरीक्षक चंदेल और आरक्षक प्रजापति ने उनसे मुलाकात कर केस में परेशान न करने और मामला खत्म करने के नाम पर 50 हजार रुपये “खर्चा-पानी” की मांग की। साथ ही पैसे नहीं देने पर केस में फंसाने की धमकी भी दी गई।

मामले की शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देशन में सत्यापन कराया गया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। सत्यापन के दौरान आरक्षक पवन प्रजापति ने आवेदक से 15 हजार रुपये ले लिए और शेष राशि बाद में देने की बात कही।
इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 तथा BNS 2023 की धारा 61(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान के नेतृत्व में लोकायुक्त की टीम शामिल रही।

[1907]v888 – Đăng nhập, tải app và hướng dẫn chơi baccarat,v888 hỗ trợ login nhanh chóng, hướng dẫn nạp tiền casino qua momo tiện lợi và chia sẻ kinh nghiệm chơi slots nổ hũ hiệu quả. Truy cập để trải nghiệm ngay. visit: v888
[415]Mata11: Login Daftar Akun Slot Gacor Dana 5k Terpercaya,Mata11 menyediakan akses login dan daftar akun mudah. Nikmati slot gacor dana 5k serta panduan cara main baccarat online. Download apk casino android sekarang. visit: mata11