सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक...

News Leaders : खेतिया में विश्व मानव रूहानी केंद्र के पास शराब दुकान खोले जाने का हुआ विरोध

0

खेतिया में विश्व मानव रूहानी केंद्र के पास शराब दुकान खोले जाने का हुआ विरोध

खेतिया : राजेश नाहर न्यूज़ लीडर्स

खेतिया शहर के मल्फा चौराहे पर शराब दुकान खोले जाने को लेकर परम संत श्री ठाकुर सिंह जी महाराज के अनुयायियों ने अतिरिक्त तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर एसडीएम पानसेमल के नाम संबोधित ज्ञापन देकर शराब दुकान खोले जाने का विरोध किया और वहाँ पहले से स्थापित माँस दुकानों को हटाने का भी निवेदन किया हैं।

विरोध करते अनुयायी

आपको बता दे, परम संत ठाकरसिंह महाराज के विश्व मानव रुहानी केन्द्र लोगो को शराब और अन्य बुरे व्यसनों को त्याग कर शांतिपूर्ण जिंदगी व्यतीत कर रहने के लिए प्रेरित करता है। गौरतलब है की खेतिया तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में परम संत ठाकर सिंह जी महाराज का अपना प्रभाव है जिन के संपर्क में आने पर तथा सेवादारों के अपने प्रयास से हजारों की संख्या में लोगो को शराब पीना छुड़ा चुके है।

केन्द्र के सेवादारों का मानना है की  यदिशराब दुकान केन्द्र के आराधना भवन के समीप खुलती है तो इससे परेशानियां बढ़ेगी। ज्ञापन देने बड़ी संख्या में पहुंचे अनुयायियों से  अतिरिक्त तहसीलदार श्री हुकुम सिंह निंगवाल ने ज्ञापन प्राप्त कर शासन को प्रस्तुत करने वह उचित कार्रवाई करने हेतु आश्वस्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!