Newsleaders : उत्तर भारत में मनाया जा रहा है लोहड़ी का त्यौहार, राष्ट्रपति मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं

Newsleaders : उत्तर भारत में मनाया जा रहा है लोहड़ी का त्यौहार, राष्ट्रपति मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं
न्यूज लीडर्स विशेष

फसलों का त्यौहार लोहड़ी आज मनाया जा रहा है। यह मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में मनाया जाता है। यह त्यौहार फसलों के पकने की प्रसन्नता का प्रतीक है। लोग शाम को अलाव जलाते हैं, पारंपरिक गीत गाते हैं और परिवार तथा समाज के साथ प्रसन्नता के पल साझा करते हैं। यह त्यौहार आपसी प्रेम और एकता का संदेश भी देता है।

●》राष्ट्रपति मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं.》》
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।अपने संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि ये त्यौहार देश की समृद्ध कृषि परंपराओं का प्रतीक हैं और राष्ट्रीय एकता की भावना को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि ये त्यौहार भारत की जीवंत और विविध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करते हैं।




