सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल Newsleaders : "4 अप्रैल राशिफल: आज कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, कुछ के लिए चेतावनी, तुला-मकर के लिए श... सेंधवा–पलसूद–बड़वानी हाईवे पर बड़ा फैसला, टोल वसूली निलंबित, MPRDC ने संभाली कमान

Newsleaders :  मंत्री विजय शाह के बयान पर बवाल, महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला; माफी और बर्खास्तगी की मांग

0

Newsleaders :  मंत्री विजय शाह के बयान पर बवाल, महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला, माफी और बर्खास्तगी की मांग

न्यूज लीडर्स : सेंधवा

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। महिला कांग्रेस ने मंत्री के बयान को महिलाओं के सम्मान के खिलाफ, असंवैधानिक और राजनीतिक दबाव बनाने वाला बताया है।

महिला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारी सुभद्रा परमार ने आरोप लगाया कि हाल ही में रतलाम जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक के दौरान मंत्री विजय शाह ने लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार करोड़ों रुपये दे रही है, इसलिए मुख्यमंत्री का सम्मान करने आना चाहिए। जो बहनें कार्यक्रम में आएंगी, उन्हें 250 रुपये की राशि बढ़ाकर दी जाएगी, जबकि जो नहीं आएंगी, उनकी जांच पेंडिंग कर दी जाएगी।

इस बयान के विरोध में बुधवार दोपहर 1 बजे महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किला गेट चौराहे पर मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका। इसके बाद रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार राहुल सोलंकी को ज्ञापन सौंपा गया।

महिला कांग्रेस ने इस बयान को पूरी तरह राजनीतिक और अशोभनीय बताते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम या समर्थन से नहीं जोड़ा जा सकता। संगठन ने मंत्री से सार्वजनिक माफी मांगने और सरकार से तत्काल पद से बर्खास्त करने की मांग की है।
महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मंत्री विजय शाह सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो भोपाल स्थित उनके आवास के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। गौरतलब है कि मंत्री विजय शाह इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर कई बार विवादों में रह चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!