आस्था- धर्मनक्षत्र

Newsleaders : कैसा रहेगा 26 नवंबर  2025 बुधवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

🕉️ Newsleaders : कैसा रहेगा 26 नवंबर  2025 बुधवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

“26 नवम्बर राशिफल: कई राशियों को आर्थिक उतार–चढ़ाव का संकेत, वृश्चिक को अचानक लाभ—मीन सतर्क रहें”

न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण

🕉️ आज का ज्योतिषीय संदेश.

आज का दिन व्यावहारिकता और सावधानी का दिन है। चंद्रमा मकर में होने के कारण भावनाओं पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। कई राशि जातकों के लिए आर्थिक उतार-चढ़ाव, पुराने विवाद और रिश्तों में तनाव उभर सकते हैं।णधैर्य, दूरदृष्टि और शांतिपूर्ण रवैया सफलता दिलाने वाला तत्व रहेगा।

🕉️ आज का पंचांग.

मास: मार्गशीर्ष
• पक्ष: शुक्ल
• तिथि: षष्ठी रात 24:01 बजे तक
• वार: बुधवार
• नक्षत्र: श्रवण 25:01 बजे तक
• योग: वृद्धि 12:41 बजे तक, बाद में ध्रुव
• करण: कौलव 11:33 पूर्वाह्न तक, बाद में तैतिल
• चन्द्रमा: मकर राशि में

🕉️ राशियों के लिए रत्न

मेष मूंगा | वृषभ  हीरा | मिथुन  पन्ना | कर्क मोती | सिंह  माणिक्य | कन्या पन्ना | तुला हीरा | वृश्चिक मूंगा | धनु पुखराज | मकर नीलम | कुंभ गोमेद | मीन पुखराज

🕉️ आज के उपाय और शुभ मुहूर्त.

🕉️ शुभ मुहूर्त
दोपहर 12:22 से 1:45 तक — शुभ कार्य, खरीदारी, पूजा-पाठ के लिए उत्तम।
🕉️ विशेष उपाय
गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।
इससे बाधाएं दूर होंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

🕉️ आज का दान कर्म सुझाव
गरीब बच्चों को स्टेशनरी या फल दान करें। यह बुध वार का शुभ कर्म माना गया है।

🕉️ आज का राशिफल

🕉️ राशिफल 26 नवंबर 2025.

कौन पाएगा लाभ? किसे रहेगा सतर्क रहने की जरूरत? वृश्चिक को अचानक धन लाभ—मीन और कर्क रहें सावधान

♈ मेष:
घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना सफल हो सकती है। समाज में मान–सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में नया आर्थिक निवेश लाभदायक साबित होगा। आज लिया गया निर्णय भविष्य में स्थिरता देगा।
♉ वृषभ:
मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में वृद्धि के अवसर मिलेंगे, लेकिन किसी कार्य को करने से पहले सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, परंतु परिस्थितियाँ नियंत्रण में रहेंगी।
♊ मिथुन:
व्यापार में नया कार्य शुरू करने का योग। धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी रहेगी। घर में मेहमानों की आवाजाही होगी। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा और मन खुश रहेगा।
♋ कर्क:
जीवनसाथी की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। पैतृक संपत्ति के विभाजन का योग भी बन रहा है। आर्थिक नुकसान के संकेत हैं, इसलिए आज किसी बड़े खर्च से बचें।

♌ सिंह:
पुराने गलत फैसले आज नुकसान दे सकते हैं। व्यापार में समय प्रतिकूल रहेगा। परिवार के सदस्य आपकी बातों से असहमत रह सकते हैं। धैर्य रखें और किसी निर्णय में जल्दबाजी न करें।
♍ कन्या:
घर में सुखद माहौल रहेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने या पिकनिक का योग। व्यापार में लाभ की संभावनाएं मजबूत हैं, लेकिन बहकावे में आने से बचें। विवेकपूर्ण निर्णय लें।
♎ तुला:
कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में गिरावट संभव। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी जिससे मन उदास रह सकता है। साहस बनाए रखें।
♏ वृश्चिक:
अचानक धन लाभ की संभावना। वाहन की प्राप्ति भी संभव है। किसी के वाद–विवाद में न पड़ें। व्यापार में समय पूरी तरह अनुकूल। आज लोकप्रियता और भाग्य दोनों साथ देंगे।

♐ धनु:
आपकी कला या कौशल से आर्थिक लाभ मिलेगा। कहासुनी से दूरी बनाए रखें। मित्रों और परिजनों से धोखे की आशंका। यात्रा से बचें क्योंकि नुकसान का योग।
♑ मकर:
परिवार के लोगों से मेल–मुलाकात से मन प्रसन्न होगा। पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में उत्कृष्ट सफलता के संकेत।
♒ कुम्भ:
ससुराल पक्ष में अनबन की संभावना। बातचीत में सावधानी अत्यंत आवश्यक। व्यापार में समय थोड़ा प्रतिकूल, बड़ा नुकसान हो सकता है। हर कदम सोच–समझकर रखें।
♓ मीन:
कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। अपने लोगों से भी झंझट होने की संभावना। आज हर क्षेत्र में सतर्कता रखें। आर्थिक नुकसान के संकेत साफ हैं।

🕉️ अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य.

Show More

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!