सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 02 अगस्त 2026 : किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सतर्क, व्यापार, नौकरी, धन... Rashifal Today 31 जुलाई 2026 : किन 7 राशियों पर बरसेगा सौभाग्य, किसे रहना होगा सतर्क, व्यापार, नौकरी... Rashifal Today 30 जुलाई 2026 : आज किस्मत किस पर मेहरबान? धन लाभ या नुकसान? किससे मिलेगा भाग्य का साथ... Rashifal Today 29 जुलाई 2026 : पूर्णिमा पर इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ, तरक्की और शुभ समाच... Rashifal Today 28 जुलाई 2026 : आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क... Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि...

Newsleaders : जीवन की अंतिम सांस तक निभाया साथ: बाग में पति-पत्नी की एक साथ निकली शवयात्रा, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

0

Newsleaders : जीवन की अंतिम सांस तक निभाया साथ: बाग में पति-पत्नी की एक साथ निकली शवयात्रा, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

न्यूज लीडर्स : धार

धार जिले के बाग नगर में एक ही परिवार से पति-पत्नी की एक साथ निकली दो शवयात्राओं ने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में गहरा शोक छा गया और बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे।

बाग निवासी प्रभुलाल प्रजापत 61 वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया। पति के निधन के बाद उनकी पत्नी छोटा बाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही समय बाद उनका भी निधन हो गया। बताया जा रहा है कि दिवंगत दंपत्ति बड़वानी जिले के राजपुर में पदस्थ आरक्षक महेंद्र प्रजापति और कृष्णा प्रजापति के माता-पिता थे।

शनिवार को दोनों की शवयात्रा एक साथ निकाली गई। परिवार और समाज की उपस्थिति में दोनों को एक ही चिता पर अग्नि दी गई। इस दृश्य को देखकर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।

क्षेत्रवासियों में इस घटना को लेकर चर्चा रही कि पति-पत्नी ने जीवन भर साथ निभाने के साथ-साथ अंतिम सांस तक साथ रहने का वादा भी निभाया। अंतिम यात्रा में परिवार ने परंपरागत रीति-रिवाजों और बैंड बाजे के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। वहीं  घटना के बाद समाजजनों और क्षेत्रवासियों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!