सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों... "27 मई 2026 बुधवार राशिफल : आज इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, रिश्तों में सावधान रहें ये लोग, बुधवार... "26 मई 2026 मंगलवार राशिफल : सिद्धि योग में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क, हस्त नक्षत... "25 मई 2026 राशिफल : सिंह से कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर, कई राशियों को मिलेगा लाभ, प्रेम और व्या... "दैनिक राशिफल 24 मई 2026 : आज का दिन भावनात्मक फैसलों से बचने का संकेत दे रहा है, रिश्तों और पैसों म...

News Leaders : अपने पांव से चित्रकारी करने वाले दिव्यांग आयुष को पीएम मोदी से मिला आशीष

0

अपने पांव से चित्रकारी करने वाले दिव्यांग आयुष को पीएम मोदी से मिला आशीष

खरगोन : न्यूज़ लीडर्स

देखिये वीडियो पीएम के साथ आयुष

योग्यता और क्षमता को लग्न के पंख लग जाये तो मुश्किल काम भी आसान हो जाते है। हम आज ऐसे ही एक दिव्यांग युवक की बात कर रहे है जो अपने हाथों  की लाचारी के बाद भी अपने अंदर छुपे चित्रकार को आगे लाने के लिए प्रयासरत दिखा।

जी हां खरगोन जिले में बड़वाह के आयुष नामक एक दिव्यांग चित्रकार को उसकी चित्रकारी के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आशीष मिला।

▪︎पीएम मोदी से मिला दिव्यांग आयुष चित्रकार, मिला दुलार.》

अपने पांव से चित्रकारी करने वाले इस होनहार युवक ने गुरूवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री को स्वामी विवेकानंद का चित्र भेंट किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उनको दुलार करते हुए इस भेंट को अविस्मरणीय बताते हुए आयुष के ट्विटर हेंड को फॉलो किया।

▪︎पीएम मोदी ने दिव्यांग आयुष से मिलने पर कहा.》

पीएम मोदी जी ने आयुष से कहा कि आपने जिस प्रकार पेंटिंग में महारत हासिल की और अपनी भावनाओं को पैर की उंगलियों से आकार दिया है। यह प्रयास हर किसी को प्रेरित करने वाला है। यह क्षण उनके लिए अविस्मरणीय बन गया है।”

▪︎सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित है होनहार चित्रकार आयुष.》

27 अप्रैल 1997 में जन्मे आयुष अपने शरीर के 80 प्रतिशत हिस्से में सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित हैं। आयुष अपने पूरे दिन के कार्याें के लिए अपनी माता पर ही निर्भर है। आयुष बड़वाह नगर के मूकबधिर स्कूल में कक्षा 8 वी में अध्ययनरत है।

आयुष स्कूल के दिनों में ही धीरे-धीरे ड्राइंग और स्केचिंग की कोशिश करने लगा। आयुष की यह रुचि आज विकसित होकर चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त हो रही है। आयुष ने अपनी पेंटिंग के लिए यूट्यूब चैनल भी बनाया है। पीएम श्री मोदी ने आयुष के यूट्यूब चेन्नल की लिंक भी शेयर की है।

▪︎और अंत में.》

दिव्यांग आयुष की पीएम मोदी से मुलाकात को आसान बनाया है खंडवा लोकसभा के सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने, सांसद के सहयोग से हुई इस 15 मिनट की मुलाकात में आयुष ने अपने सपनो के बारे में भी पीएम के समक्ष बात रखी। आयुष के साथ नई दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान आयुष के पिता स्व. दीपक कुंडल के मित्र श्री जितेंद्र सुराणा भी थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!