सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो...

Newsleaders : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर-हर गौशाला-हर गाँव गोवर्धन पूजा करने का किया आहवान

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर-हर गौशाला-हर गाँव गोवर्धन पूजा करने का किया आहवान, राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम रवीन्द्र भवन में मंगलवार को

भोपाल : न्यूज लीडर्स

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 अक्टूबर मंगलवार को रवीन्द्र भवन भोपाल में राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर-हर गौशाला-हर गाँव गोवर्धन पूजा करने का आहवान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक विरासत को सहेजने के लिये प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और गोशालाओं में गोवर्धन पूजा का आयोजन धूमधाम से कर गोमाता और प्रकृति के प्रति सम्मान और समर्पण के सहभागी बनें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के हर विकासखंड में वृंदावन ग्राम की स्थापना की जायेगी। दुग्ध उत्पादकों को आधुनिक डेयरी स्थापना के लिये डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना के अंतर्गत 42 लाख रूपये तक का ऋण दिया जायेगा।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट डेयरी उद्यमियों का सम्मान, आंगनवाड़ी केन्द्रों में पंचगव्य उत्पादों का वितरण, अन्नकूट, पशुपालन, कृषि एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं और दुग्ध उत्पाद एवं जैविक पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!