सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ...

Newsleaders : विद्यार्थियों संग मनाया दीपोत्सव: शासकीय विद्यालय के शिक्षक का अनोखा नवाचार

0

विद्यार्थियों संग मनाया दीपोत्सव: शासकीय विद्यालय के शिक्षक का अनोखा नवाचार

न्यूज लीडर्स : सतीश केवट पानसेमल

जब ज्यादातर लोग दीपावली अपने परिवार और दोस्तों के बीच मनाते हैं, वहीं एक शिक्षक ने इस त्योहार को अपनी विद्यार्थियों की खुशियों के नाम कर दिया। पानसेमल विकासखंड के वांगरा संकुल केंद्र अंतर्गत सकराली खुर्द स्थित देव बयड़ी शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक भरतसिंह वाघ ने अपने विद्यार्थियों के साथ दीपावली उत्सव मनाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।

●》जब दीप शिक्षा की लौ से जलें.》》

शिक्षक भरतसिंह वाघ पिछले चार वर्षों से लगातार विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के साथ दीपोत्सव मनाते आ रहे हैं। उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर विद्यालय प्रांगण में दीप सजाए, फूलों की रंगोली बनाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से खुशियां बांटी।

इस अवसर पर ग्राम के सरपंच उदयसिंह चौहान, संकुल प्राचार्य प्रताप चौधरी, गांव के पटेल चंपालाल मोरे, भूरासिंह पटेल, सूरसिंह जामसिंग, रमेश मोरे, नानसिंह तरोले, नेवसिंह तरोले और कनसिंह मोरे सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

●》विद्यालय परिसर में दीप जलाकर बच्चों संग बांटी खुशियां.》》

भरतसिंह वाघ, जो कि FLN (Foundational Literacy and Numeracy) के मास्टर ट्रेनर भी हैं, को पूर्व में जिला और राज्य स्तर पर नवाचारों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि “विद्यालय ही मेरा परिवार है, और इन बच्चों की मुस्कान ही मेरी दीपावली है।”

इस पहल से न केवल बच्चों में पारंपरिक मूल्यों की भावना जागी, बल्कि अभिभावक और ग्रामवासी भी शिक्षा से जुड़े इस सामाजिक उत्सव का हिस्सा बने।



Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!