सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों... "27 मई 2026 बुधवार राशिफल : आज इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, रिश्तों में सावधान रहें ये लोग, बुधवार... "26 मई 2026 मंगलवार राशिफल : सिद्धि योग में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क, हस्त नक्षत...

Newsleaders : कैसा रहेगा 19 अक्टूबर 2025 रविवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

0

Newsleaders : कैसा रहेगा 19 अक्टूबर 2025 रविवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण

🕉️ आज का पंचांग

संवत 2082 | मास: कार्तिक | पक्ष: कृष्ण | तिथि: त्रयोदशी 13:51 तक, बाद में चतुर्दशी, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी 17:48 तक, बाद में हस्त | योग: ऐन्द्र 26:03 तक | करण: वणिज 13:51 तक, बाद में विष्टि, चंद्रमा: कन्या राशि पर, वार: रविवार

🔯 आज का राशिफल

आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2025

19 अक्टूबर राशिफल :  कन्या वालों के लिए भाग्य का साथ, वृश्चिक राशि को मिलेगा अचानक धन लाभ, जबकि मेष राशि को सताएगा शत्रु पक्ष ! जानें आज आपकी राशि का हाल.

♈ मेष (Aries)
आज का दिन सावधानी भरा रहेगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, जिससे कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। व्यापार में गड़बड़ी संभव है और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मानसिक तनाव रहेगा, पर संयम से हालात सुधरेंगे।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।
मंत्र:“ॐ हनुमते नमः”
♉ वृषभ (Taurus)
संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मित्रों का साथ रहेगा, जिससे आत्मबल बढ़ेगा। नए निवेश के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: माँ लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
मंत्र:“ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः”
♊ मिथुन (Gemini)
माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता संभव है। जमीन-जायदाद के कार्यों में अड़चनें आएंगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। घर के माहौल में असंतुलन रहेगा। संयम और धैर्य से कार्य करें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
मंत्र:“ॐ गं गणपतये नमः”
♋ कर्क (Cancer)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। भाई से अनबन या धोखा संभव है। परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। यात्रा में जोखिम से बचें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चांदी
उपाय: चंद्रमा को दूध में मिश्री मिलाकर अर्घ्य दें।
मंत्र:“ॐ सोमाय नमः”
♌ सिंह (Leo)
घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति पर दबाव रहेगा और खर्चे बढ़ेंगे। निवेश में नुकसान की संभावना है। शांत रहें और अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें और तांबे के बर्तन में जल चढ़ाएं।
मंत्र:“ॐ घृणिः सूर्याय नमः”
♍ कन्या (Virgo)
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। हर दिशा से सफलता के योग हैं। पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। व्यापार में लाभ और नए अवसर मिलेंगे। नए लोगों से संबंध बनेंगे जो आगे मददगार रहेंगे।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा
उपाय: तुलसी को जल चढ़ाएं और परिक्रमा करें।
मंत्र:“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”

♎ तुला (Libra)
धन की तंगी रह सकती है। अनावश्यक बहस या वाणी के कारण नुकसान संभव है। परिवार में मतभेद रह सकते हैं। शांति से निर्णय लें। कोई पुराना कर्ज परेशान कर सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: माँ दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।
मंत्र:“ॐ दुं दुर्गायै नमः”
♏ वृश्चिक (Scorpio)
आज आर्थिक रूप से शुभ दिन है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। सट्टा, लॉटरी या अचानक लाभ संभव है। कर्ज से राहत मिलेगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: मंगलवार को गुड़ और चना दान करें।
मंत्र:“ॐ मंगलाय नमः”
♐ धनु (Sagittarius)
आज का दिन चुनौतिपूर्ण है। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यापार में नुकसान की संभावना है। मित्रों से विवाद संभव है। आवेश में निर्णय न लें, संयम रखें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं।
मंत्र:“ॐ नमो नारायणाय”
♑ मकर (Capricorn)
यात्रा से लाभ के योग हैं। सामाजिक और व्यावसायिक स्तर पर सम्मान मिलेगा। वाहन की प्राप्ति या भूमि संबंधित कार्य पूरे होंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मंत्र:“ॐ शनैश्चराय नमः”
♒ कुम्भ (Aquarius)
स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। किसी विवाद में न पड़ें। किसी से उधार लेना-देना नुकसानदायक हो सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: काला
उपाय: शनि मंदिर में उड़द दान करें।
मंत्र:“ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः”
♓ मीन (Pisces)
व्यापार में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी भाग्यवर्धक रहेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। भूमि-भवन या वाहन सुख प्राप्त होगा। परिवार में आनंद रहेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मंत्र:“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”

🕉️ अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!