सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल Newsleaders : "4 अप्रैल राशिफल: आज कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, कुछ के लिए चेतावनी, तुला-मकर के लिए श... सेंधवा–पलसूद–बड़वानी हाईवे पर बड़ा फैसला, टोल वसूली निलंबित, MPRDC ने संभाली कमान Bhopal : MP सरकार का बड़ा फैसला : सरदार सरोवर प्रभावितों के भूखंड पंजीयन होंगे नि:शुल्क, 25,600 परिव...

Newsleaders : सरकार का बड़ा फेरबदल, 24, IAS अफसरों की अदला-बदली, जिसमें 11 कलेक्टर इधर-उधर, बीजेपी विधायक से भिड़ने वाले कलेक्टर का ट्रांसफर

0

Newsleaders : सरकार का बड़ा फेरबदल, 24, IAS अफसरों की अदला-बदली, जिसमें 11 कलेक्टर भी इधर-उधर, बीजेपी विधायक से भिड़ने वाले कलेक्टर का ट्रांसफर

न्यूज लीडर्स भोपाल

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल हुआ है,  राज्य शासन ने 24 IAS अफसरों के ट्रांसफर किये है। जिसमें 11 जिलों के कलेक्टर को बदल दिया गया है।

●》11 कलेक्टर इधर-उधर.》》

राज्य सरकार ने 24 प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण किये, जिसमें 11 कलेक्टर भी इधर-उधर हुए। जिसमें पन्ना, पांढुर्णा, सिवनी, मुरैना, डिंडोरी, अलीराजपुर, निवाड़ी, भिंड, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और रतलाम जिलों के कलेक्टर शामिल है।

●》बीजेपी विधायक से भिड़ने वाले कलेक्टर का ट्रांसफर.》》

भिंड में खाद संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा से विवाद के बाद भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को हटाया गया है। उन्हें PWD में अपर सचिव बनाया गया है।

●》किसे कहा स्थानांतरित किया जानिए,》》

मप्र शासन ने कलेक्टर पन्ना सुरेश कुमार को ओएसडी सह आयुक्त चंबल संभाग मुरैना, छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को अपर सचिव नगरीय विकास और आवास विभाग, नेहा मारव्या कलेक्टर डिंडौरी को संचालक विमुक्त घुमंतू और अर्ध घुमंतु जनजाति विभाग, रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम को अपर सचिव वन विभाग, नरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटले को कलेक्टर सिवनी,

मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना को उप सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रत्साहन विभाग, निवाड़ी कलेक्टर लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड़ को कलेक्टर मुरैना, सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला को उप सचिव राजस्व विभाग, अलीराजपुर कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर को उप सचिव और अपर प्रबंध संचालक पर्यटन विकास बोर्ड बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!