सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ...

Newsleaders : जिला बड़वानी में बीते 24 घंटे बारिश थमी रही, वहीं बीते साल से आगे निकले बारिश के आकड़े, जानिए आंकड़ों से ताजा अपडेट

0

Newsleaders : जिला बड़वानी में बीते 24 घंटे बारिश थमी रही, वहीं बीते साल से आगे निकले बारिश के आकड़े, जानिए आंकड़ों से ताजा अपडेट

पिछले साल की तुलना में ज्यादा
● निवाली सबसे आगे – 54.7 इंच
● पाटी सबसे कम – 18 इंच

बड़वानी : न्यूज लीडर्स की वर्षा रिपोर्ट

बड़वानी जिले में वर्षा के ताजे आंकडे दर्शाते है की, आज सुबह 1 अक्टूबर 25 को कहीं भी बारिश नहीं हुई। जबकी जिला बड़वानी में इस वर्ष 1 जून से 1 अक्टूबर तक कुल 8518.1 मिमी  होकर 33.5 इंच वर्षा दर्ज की गई है। यह आँकड़ा बीते साल की तुलना में अधिक है। पिछले वर्ष इसी अवधि में जिले में 8484.2 मिमी से  33.4 इंच वर्षा दर्ज हुई थी।

“जिले में लगे वर्षा मापी केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, निवाली में सर्वाधिक 1390.6 मिमी 54.7 इंच, जबकि पाटी में सबसे कम 458.4 मिमी 18 इंच वर्षा दर्ज की गई।”

सेंधवा में 1165.0 मिमी 45.8 इंच, चाचरियापाटी में 904.0 मिमी 35.6 इंच और वरला में 994.5 मिमी 39.2 इंच बारिश हुई। राजपुर 682.0 मिमी 26.8 इंच, बड़वानी 672.2 मिमी 26.5 इंच, अंजड़ 591.7 मिमी 23.3 इंच, ठीकरी 795.2 मिमी 31.3 इंच और पानसेमल 864.5 मिमी, 34.0 इंच वर्षा पर पहुँचे।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले की सामान्य औसत वर्षा 746.3 मिमी 29.38 इंच मानी जाती है। इस वर्ष औसत से अधिक वर्षा होने के कारण खेतों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!