सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा ह... "20 जून राशिफल : सिद्धि योग से मिलेगा बड़ा लाभ, धन, करियर और परिवार में खुशखबरी, धनु, सिंह, मेष और म... "19 जून राशिफल में मघा नक्षत्र का प्रभाव : सिंह, तुला, धनु और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कर्क ... "18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र...

राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ

0

    

राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ

राज्य सूचना आयुक्त की शपथ श्री आलोक नागर और श्री राजेश भट्ट ने ली

भोपाल : न्यूज लीडर्स

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को मंगलवार को शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन मंचासीन थे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लोकभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया था। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल भी मौजूद थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने श्री आलोक नागर और श्री राजेश भट्ट को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद राज्य सूचना आयुक्तों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शपथ विधि का संचालन अपर मुख्य सचिव श्री संजय शुक्ल ने किया।

शपथ ग्रहण समारोह में मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह, मुख्य सूचना आयुक्त श्री विजय यादव, सूचना आयुक्त श्री ओंकार नाथ, डॉ. वंदना गांधी, डॉ. उमाशंकर पचौरी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री नीरज मंडलोई, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री आलोक सिंह, पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सूचना आयुक्तों के परिजन, लोकभवन और सूचना आयोग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!