सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ...

News Leaders : मंत्री हरदीप सिंह डंग को बेरंग लौटाया, मामला राशन घोटाले का, विरोध कर रहे लोग

0

मंत्री हरदीप सिंह डंग को बेरंग लौटाया, मामला राशन घोटाले का, जिसका विरोध कर रहे है लोग

मंत्री का विरोध करते लोग

विशेष : न्यूज़ लीडर्स

मंदसौर जिले के सीतामऊ में राशन घोटाले का आरोप लगाकर धरना दे रहे लोगों का मामला है। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्री हरदीप सिंह डंग को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब राशन घोटाले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवा संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। निराश मंत्री को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

आप को बता दे, मामला मंदसौर जिले के सीतामऊ का है। जहाँ युवा संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शन किया जा रहा है। समिति के संयोजक अरविंद चौहान आमरण अनशन पर बैठे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। अरविंद चौहान का कहना है कि जब तक राशन माफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं हो जाती, उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। 

देखिये वीडियो

मंत्री हरदीप सिंह डंग प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए धरना स्थल पर गए थे। उन्होंने आश्वासन देकर प्रदर्शन को समाप्त करने का प्रयास किया परंतु सफल नहीं हो पाए। प्रदर्शनकारी भड़क उठे। उन्होंने मंत्री जी को खूब खरी-खोटी बातें सुनाई, और चले जाने के लिए कहा। जब बात नहीं बनी तो मंत्री हरदीप सिंह डंग वापस लौट गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!