सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ...

News Leaders : मंत्री और कलेक्टर निवास पर मनाई रंग पंचमी, कलेक्टर ने बजाया ढ़ोल, ताशे पर थिरके लोग

0

मंत्री और कलेक्टर निवास पर मनाई रंग पंचमी, कलेक्टर ने बजाया ढ़ोल, ताशे पर थिरके लोग

“बड़वानी में मंत्री ने मनाया होली मिलन समारोह, पहुंचे शीर्ष अधिकारी, कलेक्टर निवास पर मनी रंग पंचमी, दिया होली का संदेश”

देखिये कार्यक्रम का वीडियो

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं बड़वानी के विधायक श्री प्रेमसिंह पटेल ने अपने निज निवास बड़वानी में रंग-पंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस होली मिलन समारोह में जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लेकर जहाॅ एक दूसरे को होली की बधाई दी, वहीं रंग-गुलाल लगाकर सराबोर भी किया।

भाग लेने वालो में कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार डामोर, एसडीएम बड़वानी श्री घनश्याम धनगर सहित अन्य विभागो के जिला अधिकारी भी सम्मिलित थे।

▪︎रंग पंचमी के अवसर पर कलेक्टर ने बजाया ढोल.》

कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने भी रंग पंचमी के अवसर पर अपने बंगले पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान उन्होने जहाॅ उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियो, गणमान्यजनो का स्वागत रंग-गुलाल लगाकर किया। वहीं ढोल बजाकर लोगो में उत्साह का संचार भी किया।

▪︎और अंत में.》

कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने गुलाल लगाकर होली की बधाई दी वही ढोल ताशों पर कलेक्टर ने विभाग के अधिकारी कर्मचारीयो के  साथ जमकर झूमे और  कलेक्टर निवास पर होली मनाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!