सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों... "27 मई 2026 बुधवार राशिफल : आज इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, रिश्तों में सावधान रहें ये लोग, बुधवार... "26 मई 2026 मंगलवार राशिफल : सिद्धि योग में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क, हस्त नक्षत... "25 मई 2026 राशिफल : सिंह से कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर, कई राशियों को मिलेगा लाभ, प्रेम और व्या... "दैनिक राशिफल 24 मई 2026 : आज का दिन भावनात्मक फैसलों से बचने का संकेत दे रहा है, रिश्तों और पैसों म...

News Leaders : ‘इंदौरी मस्त_व्यवस्था मुस्तैद’ गेर रंग पंचमी पर उमड़ा लोगों का हुजूम, लाखों की तादाद में शामिल है लोग

0

‘इंदौरी मस्त_व्यवस्था मुस्तैद’ गेर होली पर उमड़ा लोगों का हुजूम, लाखों की तादाद में शामिल है लोग

“रंग पंचमी के अवसर पर इंदौर में आयोजित विश्व प्रसिद्ध ‘गेर होली’ समारोह”

इंदौर : न्यूज़ लीडर्स

रंग पंचमी के अपने अनोखे इंतजाम और त्यौहारी माहौल को लेकर देश में अपनी अलग पहचान बना चुके इंदौर  शहर ने दो साल बाद फिर अपनी इस पहचान को आज ताजा कर दिया। शहर में सुबह से ही रंग पंचमी का उत्साह साफ देखा जा सकता था।

प्रशासन ने भी कई दिन पहले से गेर मार्ग से जुड़े कार्य को तेजी से पूरा कर आयोजन को सफल बनाने की पूरी कोशिश की। वहीं आज सुबह से राजवाड़ा पर होने वाली पांरपरिक गेर में मानो पूरा शहर उमड़ पड़ा हो। लोगों के हुजूम के बीच टैंकर से रंग और गुलाल की पिचकारियां छोड़ी गई।

▪︎इंदौर में आयोजित विश्व प्रसिद्ध ‘गेर होली’ समारोह.》

चार किमी निकल रही गेर के पूरे रास्ते पर करीब डेढ़ से दो लाख से ज्यादा लोग मौजूद हैं। यहां पूरे शहर से लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। हैदराबाद, मुंबई, बड़ोदा, अहमदाबाद सहित देश एवं मध्यप्रदेश के कई हिस्सों से लोग गेर देखने पहुंचे हैं। गेर मार्ग को 5 सेक्टर में बांटा गया है। गेर 4 किमी घूमेगी और मिसाइलों से दूर तक पानी और रंग उड़ाएगी। इसमें पानी के टैंकर और डीजे वाहन सहित कई वाहन भी है।

▪︎कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर राजवाड़ा स्थित एक बिल्डिंग की छत से पर.》

वहीं व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे शहर कलेक्टर मनीष सिंह, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने राजवाड़ा स्थित एक बिल्डिंग की छत से व्यवस्थाओं को देखा उनके साथ कई अफसर भी पहुंचे, निगम तथा प्रशासनिक कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान के साथ साथ बेहतर ट्रैफिक संभाल रहे है।

देखिये वीडियो

▪︎इंदौरी मस्त, व्यवस्था मुस्तैद और आनंद से सराबोर है इंदौर .》

कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि दो साल बाद निकल रही गेर को लेकर पुलिस-प्रशासन विशेष अलर्ट पर है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि सादे कपड़ों में भी पुलिस के जवान भीड़ में असामाजिक तत्वों पर नजर रख रहे हैं।

 पुलिसकर्मी भी सुरक्षा इंतजामों में जुटे हैं। यहां तीन हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और अफसर तैनात हैं। दो हजार से ज्यादा नगर निगम कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। रंगों से बचने के लिए गेर मार्ग के रहवासियों और व्यापारियों ने अपनी बिल्डिंग को प्लास्टिक से ढंक दिया है। अधिकारियों द्वारा कंट्रोल रूम से गैर समारोह के दौरान नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!