NEWS LEADERS : 20 सितंबर 2025, शनिवार आपका राशिफल, क्या कह रहे हैं पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य
न्यूज़ लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण
आज का पंचांग (20/09/2025)
● संवत : 2082
● मास : अश्विन
● पक्ष : कृष्ण
● तिथि : चतुर्दशी 24:16 बजे
● नक्षत्र : मघा 08:04 बजे, बाद पूर्वा फाल्गुनी
● योग : साध्य 20:05 बजे
● करण : विष्टि 11:52 बजे, बाद शकुनि
● चंद्रमा : सिंह राशि
●》राशिफल : 20 सितंबर 2025
मेष, वृषभ और सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा, जबकि कर्क, कन्या और मीन राशि को सतर्क रहने की आवश्यकता है। तुला, धनु और कुम्भ जातकों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
🔹 मेष – आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय से अच्छा लाभ मिलेगा। नव दंपति को संतान सुख की प्राप्ति संभव।
🔹 वृषभ – जमीन-जायदाद का लाभ होगा। पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। राज्य पक्ष से फायदा मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके पक्ष में होंगे।
🔹 मिथुन – पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। घर में मांगलिक कार्य संभव। धार्मिक यात्रा और रुका धन मिलने की संभावना। नया काम शुरू होगा।
🔹 कर्क – यात्रा से बचें। परिवार से कोई दुखद समाचार मिल सकता है। आर्थिक नुकसान और लेनदेन में हानि का योग। अपने ही लोग धोखा दे सकते हैं।
🔹 सिंह – व्यापार में समय अच्छा रहेगा। आय के नए साधन मिलेंगे। अचानक लाभ के संकेत। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
🔹 कन्या – धन की कमी से परेशानी होगी। उधार लेना पड़ सकता है। यात्रा को टालें। पशुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
🔹 तुला – अचानक यात्रा का योग। परिवार में मांगलिक कार्य संभव। संतान पक्ष में समय अनुकूल। धन लाभ के संकेत।
🔹 वृश्चिक – माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। भूमि संबंधी नुकसान की आशंका। उधार दिया धन वापस न मिलने के योग। खर्च अधिक होगा।
🔹 धनु – भाग्य उदय होगा। रुके काम पूरे होंगे। लाभ के प्रयास सफल होंगे। कोई बाहरी व्यक्ति आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
🔹 मकर – परिवार के बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक हानि और स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
🔹 कुम्भ – समाज कल्याण कार्यों में सहयोग देंगे। पुराने कार्यों से लाभ मिलेगा। व्यक्तिगत छवि सुधरेगी। व्यापार में श्रेष्ठ योग।
🔹 मीन – व्यर्थ खर्च अधिक होंगे। आय में कमी से परेशानी बढ़ेगी। समाज में प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। शत्रु परेशान करेंगे।
पं. राधामाधव शरण यज्ञाचार्य कहते हैं – राशिफल को जीवन मार्गदर्शन मानें, भाग्य पर भरोसा करें और कर्म पर ध्यान दें।
अपने दैनिक राशिफल और नक्षत्र अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए न्यूज़ लीडर्स से
