सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : बुरके वाली महिला ने चुराए जेवर पकडी गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखिए वीडियो

0

NEWS Leaders : बुरके वाली महिला ने चुराए जेवर पकडी गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखिए वीडियो

न्यूज लीडर्स : उज्जैन

उज्जैन शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहाँ एक महिला ने बुरका पहनकर आभूषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना शहर के एक प्रमुख सराफा इलाके की बताई जा रही है।

देखिए वीडियो

प्रत्यक्षदर्शियों और दुकानदारों के अनुसार, संदिग्ध महिला बुरका पहनकर एक ज्वेलरी शॉप में आई और ग्राहक बनकर गहने देखने लगी। इसी दौरान उसने दुकानदार की नजर बचाकर कुछ जेवर अपने पास छिपा लिए।

दुकानदार ने बताया की,

“महिला ग्राहक बनकर आई थी और गहने देखने लगी। अचानक उसकी हरकतों से मुझे शक हुआ। कैमरे में देखकर समझ आया कि उसने जेवर छिपा लिए हैं। तुरंत हमने उसे रोका और पुलिस को बुला लिया।”

हालांकि, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों ने महिला की हरकतों को कैद कर लिया। दुकानदार को शक हुआ और तुरंत गहनों का मिलान करने पर चोरी का पता चल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने महिला के पास से चोरी किए गए गहने बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में महिला ने कई अन्य जगहों पर भी इस तरह की वारदात करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला से गहन पूछताछ की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किसी गैंग का हिस्सा है या अकेले काम करती थी।

इस वारदात से सराफा व्यापारियों और स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। सभी दुकानदारों को सतर्क रहने और ग्राहकों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!