सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल...

NEWS Leaders : जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक स्थगित

0

NEWS Leaders : जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक स्थगित

श्राइन बोर्ड ने कटरा में प्रवेश द्वार पर प्रसाद का वितरण शुरू कर दिया

न्यूज लीडर्स डेस्क

माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते ‘श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड’ ने घोषणा की है कि 14 सितंबर से शुरू होने वाली यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

“श्राइन बोर्ड ने यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।”

श्री माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे भक्तों के प्रति सद्भावना के तौर पर, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटरा में प्रवेश द्वार पर प्रसाद का वितरण शुरू कर दिया है।

श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जय माता दी। भवन और यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के कारण 14 सितंबर रविवार से शुरू होने वाली माता वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। भक्तों से अनुरोध है कि वह अगले आधिकारिक आदेश का इंतजार करें।”

गौरतलब है कि श्राइन बोर्ड ने 12 सितंबर को ही अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से जानकारी दी थी कि यात्रा 14 सितंबर से फिर से शुरू होगी, बशर्ते मौसम अनुकूल रहे। बोर्ड ने श्रद्धालुओं से ऑनलाइन बुकिंग और विवरण के लिए “maavaishnodevi.org” वेबसाइट पर जाने को भी कहा था।

इससे पहले 26 अगस्त को जम्मू संभाग में अत्यधिक खराब मौसम के दौरान माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर बड़ा भूस्खलन हुआ था। इस हादसे में 35 से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 10 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके बाद से यात्रा स्थगित कर दी गई थी। भूस्खलन के बाद कटरा प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से होटल और धर्मशालाओं को खाली कराने का आदेश भी दिया था।
इस हादसे के बाद श्राइन बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। यहां तक कि जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भी यात्रा के प्रबंधन में लापरवाही के लिए श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना के तीन दिन बाद अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने का आदेश दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!