सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ... Rashifal Today 09 अगस्त 2026 : 4 राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ, किस्मत देगी साथ? मेष से मीन तक 12 ... Rashifal Today 08 अगस्त 2026 : आज धन लाभ के बड़े योग, 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना ... Rashifal Today 07 अगस्त 2026 : आज किस राशि की चमकेगी किस्मत? 7 राशियों पर धन वर्षा के योग, किन 4 राश... आखिरकार मांगी माफी

NEWS Leaders : ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा में साथ है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

0

ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा में साथ है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ओबीसी प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

भोपाल : न्यूज लीडर्स

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शनिवार की शाम मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में ओबीसी महासभा के नेतृत्व में ओबीसी वर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ओबीसी वर्ग की विभिन्न मांगों का वाचन कर इससे जुड़े ज्ञापन सौंपें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि ओबीसी वर्ग के सभी हितों की रक्षा की जाएगी। केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना की अनुमति भी दे दी है। इसे सभी वर्गों का बेसिक डेटा तैयार होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ओबीसी आरक्षण के विषय पर मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है। आगामी 23 सितंबर के बाद मामले की नियमित सुनवाई होनी है। न्यायालय के निर्णय का पालन किया जाएगा। ओबीसी वर्ग के अधिकारों की रक्षा में सरकार सदैव साथ है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को महाधिवक्ता श्री प्रशांत सिंह की उपस्थिति में भोपाल में ओबीसी वर्ग के सभी पक्षों की एक अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उच्चतम न्यायालय में ओबीसी आरक्षण के प्रचलित प्रकरण में राज्य शासन द्वारा नियुक्त सॉलिसिटर जनरल व अटार्नी जनरल के साथ ओबीसी वर्ग द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ताओं के माध्यम से प्रभावी ढंग से पैरवी की जाएगी। इस बैठक के बाद ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से निवास पर मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य शासन द्वारा ओबीसी वर्ग को उनके अधिकार दिलाने के लिए किए जा रहे कानूनी प्रयासों के प्रति संतुष्टि प्रकट की और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ कदम से कदम मिलाकर ओबीसी वर्ग के कल्याण की दिशा में कार्य करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट श्री वैभव सिंह, एडवोकेट श्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, इंजीनियर श्री महेंद्र सिंह लोधी, डॉ. ब्रजेंद्र यादव एवं श्री लोकेंद्र गुर्जर सहित सदस्य शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!