सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ...

NEWS Leaders : लोक अदालत शुभारंभ, कितने प्रकरणों का निराकरण, जज साब की समझाईश पर दुगलीबाई ने कौन सा कदम उठाया जानिए

0

NEWS Leaders : लोक अदालत शुभारंभ, कितने प्रकरणों का निराकरण, जज साब की समझाईश पर दुगलीबाई ने कौन सा कदम उठाया जानिए

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

जिला न्यायालय परिसर बड़वानी में माँ सरस्वती जी की फोटो पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ श्री महेन्द्र कुमार जैन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में हुआ।

●》न कोई जीता ना कोई हारा का मूलमंत्र है लोक अदालत》》

प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि लोक अदालत में ऐसे प्रकरणों को निराकरण किया जाता है जिसमें दोनो पक्षकार अपनी सहमति एवं राजीनामा से उनके प्रकरण का हल निकालते है। लोक अदालत का यह नारा है न कोई जीता ना कोई हारा।

●》जज साब की समझाईश काम आई, परिवार एक हुआ.》》

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लोक अदालत में रखे एक प्रकरण में दोनो पक्षों को समझाया व पति राजाराम को शराब न पीने व मारपीट न करने व पत्नी व बच्चों को खुश रखने व अच्छा आदमी व अच्छा पिता बनने की सलाह दी। जिस पर राजाराम ने सहमति जताई व लड़ाई-झगड़ा न करने की बात जज साहब के सामने कही व पत्नी को साथ ले जाने का तैयार हुआ। दोनो ने एकदूसरे को माला पहनाकर मिठाई खिलाई और  3 वर्ष बाद दुगलीबाई अपने पति के साथ उसके घर गई।

●》एक नजर लोक अदालत में लंबित प्रकरणों का निराकरण.》》

नेशनल लोक अदालत में समस्त बैंक, बिजली विभाग, नगर पालिका बी.एस.एन.एल. आदि द्वारा स्टॉल लगाकर प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में वसुली की गई। नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित प्रकरण 891 में से 565. प्रकरणों का निराकरण हुआ अवार्ड 134092262 पारित हुआ. 1408 व्यक्ति लाभान्वित हुए प्रिलिटिगेशन प्रकरण 7996 में से 3031 प्रकरणों का निराकरण हुआ समझौता राशि 10954992 का पारित हुआ 3105 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

●》रॉयल टाउन कॉलोनी बड़वानी का विवाद लोक अदालत में समाप्त.》》

रॉयल टाउन कॉलोनी के डेवलोपर श्री बालकृष्ण सोनगरे ने कालोनी की भू स्वामी श्रीमती आशा सखी गुप्ता के विरूद्ध ₹ 1 करोड़ 60 लाख रूपये का वाद प्रस्तुत किया था। रायल टाउन के समस्त विवाद कॉलोनीनाईजर और कॉलोनी मालिक के मध्य विवाद समाप्त हुआ इस सफलतम प्रयास से वादी एवं प्रतिवादी एवं कॉलोनीवासी की विभिन्न समस्या का निराकरण का रास्ता सुलभ हुआ।

●》और अंत में.》》

इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश/प्रभारी अधिकारी मो. रईस खान, श्रीमती रेखा चन्द्रवंशी तृतीय अपर जिला न्यायाधीश, बड़वानी, श्री मानवेन्द्र पवार द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश बड़वानी, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्री चंदनसिंह चौहान, श्री अमन भूरिया मुख्य न्यायिक मजि. बड़वानी, सचिव श्री अमूल मण्डलोई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी, श्री महेन्द्र सिंह रावत व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड बड़वानी, सुश्री राजश्री भार्गव कनिष्ठ खण्ड बड़वानी, श्री पुष्पेन्द्र भार्गव कनिष्ठ खण्ड/न्यायिक मजि. बड़वानी,

श्री सोहनलाल पाटीदार अध्यक्ष अधिवक्ता संघ बड़वानी, उपाध्यक्ष श्री जुल्फीकार, श्री नुरुज्जमा शेख सचिव अधिवक्ता संघ/समस्त अधिवक्तागण बड़वानी, श्री संदीप अग्रवाल लीड बैंक मैनेजर, श्री चोपड़ा कार्यपालन यंत्री एम.पी.ईबी. जनसम्पर्क अधिकरी, पैनल अधिवक्ता/सुलहकर्ता सदस्य, पी.एल.व्ही, पक्षकार गण एवं अन्य समस्त विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अमूल मण्डलोई द्वारा समस्त उपस्थित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, पी.एल.व्ही एवं कर्मचारीगण का लोक अदालत में सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!