सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
आज का राशिफल 21 अप्रैल 2026 : पंचमी का प्रभाव, आज ऊर्जा और अवसरों का संगम, कुछ के लिए चेतावनी भी, मि... आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026 : राशिफल में कुछ के लिए सौभाग्य, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत, आज चंद्... आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज... आज का राशिफल 18अप्रैल 2026 : शुक्ल पक्ष की शुरुआत,  कई राशियों के लिए सफलता और लाभ, चंद्रमा मेष राशि... Khargone : रिजल्ट के बाद खौफनाक कदम : 10 वीं के छात्र ने65% नंबर के बाद भी मौत को क्यों गले लगाया? आज का राशिफल 17 अप्रैल 2026 : अमावस्या का असर, बढ़ेंगे तनाव और टकराव, संभलकर लें फैसले, चंद्र परिवर्... आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026 : ब्रह्मा योग के प्रभाव में कई राशियों के लिए धन और प्रेम के संकेत, कुम्... 14 अप्रैल 2026 : आज कई राशियों को विवाद और आर्थिक नुकसान से सावधान रहने की जरूरत, कुम्भ और मीन राशि ... दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 : शुभ योग में चमकेगा भाग्य, कुंभ चंद्रमा से बने नए अवसर, इन राशियों को ह... दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 : साध्य योग में किसका भाग्य चमकेगा, मकर चंद्रमा का असर, इन राशियों को मि...

News Leaders : सीएम शिवराज बड़वानी के पाटी भौंगर्या हाट पहुंच रहे है, भौंगर्या का आज अंतिम हाट,

0

सीएम शिवराज बड़वानी के पाटी भौंगर्या हाट पहुंच रहे है, भौंगर्या का आज अंतिम हाट,

“मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज गुरुवार दिनांक- 17 मार्च 2022, दोपहर 2 बजे बड़वानी जिले के भौंगर्या उत्सव में होंगे शामिल”

बड़वानी_पाटी : कमल खरते, न्यूज़ लीडर्स

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और पशुपालन मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल 17 मार्च को बड़वानी जिले की दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे जनजातीय बहुल गाँव पाटी में आयोजित भौंगर्या उत्सव में शामिल होंगे।

पाटी विकासखण्ड देश की वन बंधु योजना में शामिल प्रदेश का इकलौता विकासखण्ड है। स्थानीय जनजातियों के सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्यौहार भौंगर्या का ही अपभ्रंश है भगोरिया।

यहाँ होली के त्यौहार का हिस्सा भौंगर्या सदियों से बहुत ही धूम-धाम और उत्साह से मनाया जाता है। पूजा-पाठ और उत्साह के इस पवित्र त्यौहार में पाटी के आस-पास के करीब 40-45 गाँव के लोग मुख्य उत्सव में भाग लेते है। यह जनजाति आज भी अपनी परंपराओं, वेशभूषा, मूल स्वरूप और रीति-रिवाजों को जीवन्त किये हुए हैं।

उत्सव के दौरान जनजातीय लोग बहुत भारी मान्दल और ढोल बजाते हैं। अपने आप में अनोखा यह संगीत हर व्यक्ति को थिरकने पर मजबूर कर देता है। भौंगर्या होली के अवसर पर लोगों के आपस में मिलने-जुलने और सामूहिक नृत्य-संगीत के माध्यम से आनंद और हर्षोल्लास का उत्सव है। इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होते।

▪︎और अंत में.》

बड़वानी जिले में 11 मार्च से 17 मार्च से लगे भौंगर्या हाटो में आज गुरुवार को बड़वानी जिले के 6 स्थानों पर भौंगर्या हाट लग रहे है, जो राजपुर, पाटी, बलबाड़ी, राखीबुजुर्ग, दवाना और जोगवाड़ा में लगेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!