सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ...

सेंधवा बोल रहा है_
सेंधवा में 15 से अधिक स्थानों पर होगा होली दहन, पं.राधामाधव बता रहे है होली दहन मुहर्त

0

सेंधवा बोल रहा है_
सेंधवा में 15 से अधिक स्थानों पर होगा होली दहन, पं.राधामाधव बता रहे है होली दहन मुहर्त

“फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन और उसके दूसरे दिन होली खेलने का उत्सव धुलंडी मनाया जाता है। शास्त्रों की मान्यता के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन स्नान-दान कर उपवास रखने, होलिका की अग्नि की पूजा से मनुष्य के सभी कष्टों का नाश होता है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है”

सेंधवा बोल रहा है : अमरदीप चौहान, न्यूज़ लीडर्स

सेंधवा शहर में 15 से अधिक स्थानों पर होली दहन की तैयारियां है। शहर में रामकटोरा की होली प्रमुख कहलाती है। जिसमें नगरवासी महिलाएं पुरुष पहुंच पूजा करते है।
होलकर वंश निर्मित किले के द्वार पर भी होली दहन होता है, बताया जाता है, जब किले के अंदर से बस्ती बाहर आई तो तभी से किले के प्रमुख द्वार पर होली दहन की शुरुआत हुई है।

शहर में अधिकांश होली दहन धार्मिक स्थल के समीप है। मोटीमाता मंदिर, शंकर मंदिर के अलावा निवाली रोड, अटल चौराहा, मौलाना आजाद मार्ग, सहित 15 से अधिक स्थानों पर होली दहन होगा। अटल चौराहा पर तीन हजार से अधिक कंडो की होली दहन होगा। अटल चौराहा मित्र मंडल के द्वारा विगत 8 वर्षों से गोबर निर्मित कंडों का उपयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कंडों से होलिका दहन किया जाता रहा है। होलिका दहन को लेकर नगर पालिका ने आयोजन स्थलों के आसपास प्रकाश व्यवस्था की है।

▪︎होलिका दहन का शुभ मुहूर्त जानिये पं.राधामाधव शरण से.》

इस बार होलिका दहन गुरुवार, 17 मार्च को है। इस दिन दोपहर डेढ़ बजे से पूर्णिमा लग जाएगी। पूर्णिमा की पूजा भी इसी दिन की जाएगी। आज दिनांक 17 मार्च 22 को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात्रि में 9.16 बजे से 10 .05 तक है।

वैसे तो  होलिका दहन भद्रा में निषेध हव पर धर्म सिंधु के वचन के अनुसार यदि भद्रा निशीथ काल में आजावे तो भद्रा  का पूंछ और मुख छोड़ कर होलिका दहन कर सकते है।
प्रदोष काल में  होलिका दहन शाम 06.10 बजे से 7.59 बजे  भी कर सकते है। इसलिये इस बार होलिका दहन इन मुहूर्तों में कर सकते है। होलिका दहन का मुहूर्त देर शाम 9 बजकर 20 मिनट से रात्रि 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। यानी होलिका दहन के लिए कुल मिलाकर एक घंटा 10 मिनट का समय मिलेगा। रंगभरी होली शुक्रवार, 18 मार्च को खेली जाएगी। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!