सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में... RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ...

NEWS Leaders : भोंगर्या हाट में बिकने वाली खाद्य सामग्री पर छापामार कार्रवाई, ऊन, भग्यापुर एवं बेड़िया में 14 प्रतिष्ठानों से लिये खाद्य सामग्री के नमूने

0

NEWS Leaders : भोंगर्या हाट में बिकने वाली खाद्य सामग्री पर छापामार कार्रवाई, ऊन, भग्यापुर एवं बेड़िया में 14 प्रतिष्ठानों से लिये खाद्य सामग्री के नमूने

खरगोन : न्यूज लीडर्स

आमजन को मिलावट रहित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा निरंतर छापामार कार्यवाही की जा रही है।

भोंगर्या पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 09 मार्च को ऊन, भग्यापुर और बेड़िया भोंगर्या हाट में 14 खाद्य प्रतिष्ठानो पर कार्यवाही कर खाद्य सामग्री के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए एकत्र किये हैं

●《 खाद्य आधिकारियों की छापामार कार्रवाई, नमूनों की होगी जांच.》》

खाद्य सुरक्षा अधिकारी एचएल आवास्या ने बताया कि 09 मार्च को ऊन भोंगर्या बाजार के दौरान दिलीप वर्मा की दुकान से जलेबी, रोहित वर्मा की दुकान से फिकी सेंव, मुकेश कुशवाह की दुकान से गुड एवं अनिस पठान की दुकान से हार कंकन का नमूना एकत्र कर भोपाल प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं।

इसी प्रकार भग्यापुर भोंगर्या हाट में आवेश बघेल की दुकान से मैदा, बेसन, योगेश निगोले की दुकान से बेसन, रूपसिंग बिलोरे की दुकान से बेसन, देवेन्द्र गुप्ता की दुकान से मावा मिठाई एवं सुभाष गुप्ता की दुकान से सोयाबीन तेल का नमूना एकत्र कर भोपाल प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं।

वहीं बेड़िया में नरेन्द्र मण्डलोई की दुकान से मावा, सोयोबीन तेल, बेसन, मुकेश वर्मा की दुकान से बेसन, निर्मला गुप्ता की दुकान से हार कंकन, रविंद्र राठौड़ की दुकान से गुड़ की जलेबी, शंक्कर जलेबी, राजु चौधरी की दुकान से हार कंकन का नमुना एकत्र कर भोपाल प्रयोगशाला जाँच के लिए भेजे गए हैं।

●》मिलावटी जांच रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई.》》

प्रयोगशाला जांच में खाद्य सामग्री के नमून मिलावट युक्त एवं अमानक पाये जाने पर इन प्रतिष्ठानों के संचालकों के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैद्यानिक कार्यवाही की जाएगी। आगामी समय में भी भोंगर्या पर्व पर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर विधिवत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एआर सोंलकी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनएस सोंलकी शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!