सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल Newsleaders : "4 अप्रैल राशिफल: आज कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, कुछ के लिए चेतावनी, तुला-मकर के लिए श... सेंधवा–पलसूद–बड़वानी हाईवे पर बड़ा फैसला, टोल वसूली निलंबित, MPRDC ने संभाली कमान Bhopal : MP सरकार का बड़ा फैसला : सरदार सरोवर प्रभावितों के भूखंड पंजीयन होंगे नि:शुल्क, 25,600 परिव...

NEWS Leaders : सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने बड़वानी नगर के निर्माणाधीन डिवाइडर सड़क का किया निरीक्षण, आयोजित की समीक्षा बैठक

0

NEWS Leaders : सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने बड़वानी नगर के निर्माणाधीन डिवाइडर सड़क का किया निरीक्षण, आयोजित की समीक्षा बैठक

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने बड़वानी नगर में निर्माणाधीन डिवाइडर युक्त सड़क परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की गहन समीक्षा की।

नगरवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सांसद ने अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्य शीघ्र पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर राहुल फटिंग हरिदास, सीएमओ कुशलसिंह डोडवे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, संबंधित ठेकेदारों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सड़क निर्माण की वर्तमान स्थिति, प्रगति, और नगरवासियों की समस्याओं पर गहन चर्चा की गई।

इस बैठक के दौरान सांसद ने नगर में तेजी से विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!