सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग...

NEWS Leaders : बड़वानी में चौकाने वाले नाम अजय यादव के साथ 15 जिलाध्यक्ष के नामों का ऐलान, अब तक 47 जिलाध्यक्ष घोषित, इंदौर में घमासान,

0

NEWS Leaders : बड़वानी में चौकाने वाले नाम अजय यादव के साथ 15 जिलाध्यक्ष के नामों का ऐलान, अब तक 47 जिलाध्यक्ष घोषित, इंदौर में घमासान,

न्यूज लीडर्स : भोपाल

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव में मप्र में चौथी सूची जारी की है। बड़वानी जिले में चौकाने वाली नियुक्ति हुई है।

सभी नामों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेतृत्व के हाथों में कमान सौंप कर सशक्त दावेदारों को रोक दिया है।

युवा अजय यादव की बड़वानी जिला भाजपा अध्यक्ष पद पर घोषणा हो गई है। जबकी बड़वानी जिला अध्यक्ष बनने के लिए बड़े नेताओ के नामों की चर्चा चल रही थी, पर भाजपा नेतृत्व ने युवा हाथों को जिम्मेदारी देकर सभी को चौकाया भी है।

कहने को तो भाजपा जिले में गुटबाजी को खारिज करती है, पर आंतरिक रूप से जिले में गुटबाजी काबिज है।

ऐसी स्थिति में सभी गुट के चहेते अजय यादव ने बाजी मार ली है। अब देखना यह होगा की वह जिले में लचर संगठन को कैसे मजबूत करेंगे। जिले में जहां भाजपा के चार पावर ग्रुप के रहते कैसै कामयाब होगें। एक बड़ा सवाल है ?

“इंदौर और धार में जिलाध्यक्ष को लेकर घमासान मचा है, बड़े नेताओ की पसंदगी के चलते भाजपा को निर्णय करने में देरी हो रही है”

●》चौथी सूची में देखिए किसे बनाया अध्यक्ष.》》

भाजपा संगठन पर्व-2024 के तहत सम्पन्न जिला अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के उपरान्त जिला अध्यक्षों की घोषणा हुई

●》मंडला- प्रफुल्ल मिश्रा
●》रायसेन- राकेश शर्मा
●》बैतूल- सुधाकर पवार
●》सिवनी- मीणा बिसेन
●》बड़वानी- अजय यादव
●》रीवा- वीरेंद्र गुप्ता
●》अलीराजपुर- संतोष परवल
●》झाबुआ- भानु भूरिया
●》मुरैना- कमलेश कुशवाहा
●》भिंड- देवेंद्र नरवरिया
●》उमरिया- आशुतोष अग्रवाल
●》नर्मदापुरम- प्रीति शुक्ला
●》सीधी- देव कुमार सिंह
●》आगर- ओम मालवीय
●》मंदसौर- राजेश दीक्षित

आपको बता दे, चौथी सूची में भाजपा ने 15 जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। इसे पहले अभी तक 32 जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी थी। अब तक कुल मिलाकर 47 जिला अध्यक्ष घोषित हो चुके है। चौथी सूची में दो महिलाओं को अवसर मिला है। इस लिहाज से 15 जिला अध्यक्षों की घोषणा होना शेष है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!