“द कश्मीर फाइल्स” फिल्म मध्यप्रदेश में कर मुक्त
भोपाल : न्यूज़ लीडर्स
देश भर में ‘द कश्मीर फाईल्स’ नामक मूवी चर्चित सो चुकी है। मप्र शासन ने हिन्दी फीचर फिल्म द कश्मीर फाइल्स को कर मुक्त कर दिया है जो 14 मार्च से 13 सितम्बर तक प्रदेश भर में कर मुक्त रहेगी।

राज्य शासन ने यह निर्णय फिल्म के कथानक एवं अन्य विशेष समाज उपयोगी गुणों के दृष्टिगत देखते हुए लिया है। मध्यप्रदेश में प्रदर्शन के लिए राज्य माल और सेवा कर से छूट प्रदान की है।
▪︎मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक श्री अग्निहोत्री को दी बधाई.》
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हिन्दी फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” के निर्माता और निर्देशक श्री विवेक रंजन अग्निहोत्री को फिल्म की सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य रहे श्री अग्निहोत्री मूलत: मध्यप्रदेश के हैं। वे अनेक वर्ष भोपाल में भी रहे हैं। उनके निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रख्यात अभिनेता श्री अनुपम खेर सहित अन्य कलाकारों ने अभिनय किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने फीचर फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” के प्रदर्शन के लिए कर से छूट देने के निर्देश दिए। इसके परिपालन में आदेश जारी कर दिया गया है। मध्यप्रदेश में फिल्म को आगामी छह माह तक कर मुक्त रखा गया है। दर्शकों के लिए यह छूट सिंगल स्क्रीन थियेटर्स और मल्टीप्लेक्स सहित सभी जगह फिल्म प्रदर्शन पर लागू रहेगी।

वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी आदेश में यह छूट 14 मार्च से 13 सितम्बर तक के लिए होगी। विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म पर दी गई छूट में प्रतिपूर्ति का लाभ लेने के लिए संबंधित सिनेमाघरों मल्टीप्लेक्स द्वारा राज्य माल सेवा कर (एसजीएसटी) की राशि को घटाकर दर्शकों को इस फिल्म के टिकट का विक्रय किया जायेगा।

फिल्म के प्रदर्शन के लिए संबंधित सिनेमाघरों मल्टीप्लेक्स के प्रचलित सामान्य प्रवेश शुल्क में वृद्धि नहीं की जा सकेगी। मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर द्वारा इस सेवा पर देय राज्य माल एवं सेवा कर की राशि का स्वयं वहन किया जायेगा। देय एवं भुगतान किए गए राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के अंश के बराबर की राशि की राज्य शासन द्वारा प्रतिपूर्ति की जाएगी।

Hi there! I kno this iis somewhzt offf tppic but
I was wondering if you knew where I could find a
captcha plugin for myy comment form? I’musing the same blog platform as
yours annd I’m having trouble finding one? Thanks a lot!
xnxx