आस्था- धर्मनक्षत्र

NEWS Leaders : कैसा रहेगा 31 दिसंबर 2024 मंगलवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य

NEWS Leaders : कैसा रहेगा 31 दिसंबर 2024 मंगलवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य

न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण

नमस्कार आप देख रहे है न्यूज लीडर्स, कैसा रहेगा 31 दिसंबर 2024, मंगलवार को आपका दैनिक राशिफल, क्या कह रहे है आपके सितारे, देखिए न्यूज लीडर्स.

आज का पंचांग 31.12. 24, मंगलवार
संवत 2081 मास पौष पक्ष शुक्ला तिथि
एकम 27.21 बजे, नक्षत्र पूर्वा षाढा 24.
02 बजे, बाद में उत्तराषाढा योग ध्रुव 18.
58 बजे, बाद में व्याघात करण किंस्तुघ्न
15.41 बजे, बाद में बब चन्द्रमा धनु राशि

●》मेष :- आज घर में विशेष खर्च रहेगा बिना सोचा कार्य होगा मेहमान आ सकते है कोई शुभ कार्य हो सकता है मन प्रसन्न रहेगा.

●》वृषभ :- आज आपके पास लाभ के अच्छे अवसर है व्यापार में भी तरक्की के सुंदर योग है घर में सुख शांति के पूर्ण चांस है.

●》मिथुन :- नानाजी के पक्ष में चिंता रहेगी  ससुराल से भी अनबन के चांस है धन का नुकसान संभव है समय खराब है ध्यान रखें.

●》कर्क :- आय के साधनों का विकास होगा व्यापार में नया कार्य बनेगा बड़े भाई से लाभ होगा मित्र आपकी सहायता करेंगे.

●》सिंह :- आपके कारण आपका बहुत ही ज्यादा फायदा होगा समाज में भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी व्यापार में अच्छा लाभ होगा.

●》कन्या :- भाग्य आज आपके पक्ष में होगा हर तरफ से फायदा होगा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा धन लाभ के अप्रतीम चांस है.

●》तुला :- व्यर्थ की चिंता रहेगी धन का अभाव होगा खर्च की अधिकता से परेशानी बढ़ेगी स्वास्थ्य में गड़बड़ी संभव है.

●》वृश्चिक :- पत्नी आज आपको सहायक होगी उसी की राय से आज आपको लाभ के चांस है घर में भी सुख शांति रहेगी.

●》धनु :- शत्रुओं से सावधान आज कोई बड़ा नुकसान होगा  समाज में भी प्रतिष्ठा धूमिल होगी सावधानी रखें आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ रहेगी.

●》मकर :- संतान पक्ष में आज का समय अच्छा है बड़ा भाई आपको सहायक होगा धन के योगअच्छे है जमीन संबंधित कार्य हो सकता है.

●》कुम्भ :- माता जी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें भूमि का नुकसान संभव है किसी को उधार देने से बचें पुराना कोई पैसा डूब सकता है.

●》मीन:- अपने कारण से आप परेशानी में पड़ सकते है सावधानी से रहे किसी पर भरोसा आपको नुकसान देगा घर में भी अशांति रहेगी.

अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य.

Show More

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!