सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी... "10 जुलाई राशिफल : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई राशियों के लिए नए अवसर, आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, ... 08 जुलाई का दैनिक राशिफल : चंद्रमा का राशि परिवर्तन, किसकी चमकेगी किस्मत?, किन राशियों को मिलेगा धन ... सेंधवा : रोजानीमाल में 150 से अधिक आदिवासी परिवारों को मिले वन अधिकार पट्टे, जनजातीय समाज को अधिकार ... सेंधवा सीएम राइज स्कूल में छज्जा गिरा : दो छात्राएं घायल, विधायक मोंटू सोलंकी ने शिक्षा विभाग पर लगा... "06 जुलाई का दैनिक राशिफल : कर्क, सिंह, मकर और कुंभ के लिए उन्नति के संकेत, तुला-धनु को खर्च और संबं...

NEWS Leaders : ठंड से कंपकपाते जरूरतमंदों को कम्बल ओढ़ाकर कलेक्टर ने रात्रि में किया नगर भ्रमण

0

NEWS Leaders : ठंड से कंपकपाते जरूरतमंदों को कम्बल ओढ़ाकर कलेक्टर ने रात्रि में किया नगर भ्रमण

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

ठंड के बढते प्रकोप को देखते हुए कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने सोमवार की देर रात्रि बड़वानी नगर का भ्रमण किया। उन्होने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर ठंड से कंपकपाते जरूरतमंदो को राहत देने के लिए कंबल भी ओढ़ाये।

“सिद्धेश्वर मंदिर बड़वानी पहुंचकर नर्मदा परिक्रमा वासियों की कुशलक्षेम पूछते हुए उनके लिए भी ठण्ड के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये”

इस दौरान कलेक्टर ने बड़वानी शहर के बस स्टेण्ड स्थित रैन बसेरा, जिला चिकित्सालय, सिद्धेश्वर मंदिर परिसर का निरीक्षण कर वहां पर दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में एसडीएम बड़वानी को निर्देशित किया।

●》कलेक्टर जिला महिला चिकित्सालय भी पहुंचे.》》

कलेक्टर जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे जहां पर उन्होने चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही सुविधा एवं उनके परिजनों के रात्रि विश्राम हेतु समुचित व्यवस्था को देखा।

●》भ्रमण के दौरान मानसिक दिव्यांग युवक मिला.》》

भ्रमण के दौरान कलेक्टर को शहर की सड़क पर एक मानसिक रूप से दिव्यांग युवक मिला कलेक्टर ने युवक की मनोस्थिति को देखते कि युवक निराश्रित होकर ईधर-उधर भटक रहा है, अतः उसे आशाग्राम आश्रम पहुंचाया। जिससे वहां पर उस युवक का समुचित उपचार हो सके।

●》और अंत में.》》

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान एसडीएम बड़वानी श्री भूपेन्द्र रावत, सीएमओ नगर पालिका बड़वानी श्री केएस डोडवे, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अजय कुमार गुप्ता भी थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!