NEWS Leaders : कैसा रहेगा 27 सितंबर 2024 शुक्रवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य
NEWS Leaders : कैसा रहेगा 27 सितंबर 2024 शुक्रवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य
न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण
नमस्कार आप देख रहे है न्यूज लीडर्स,कैसा रहेगा 27 सितंबर 2024, शुक्रवार को आपका दैनिक राशिफल, क्या कह रहे है आपके सितारे, देखिए न्यूज लीडर्स.

आज का पंचांग 27.09.24 शुक्रवार
संवत 2081मास अश्विन पक्ष कृष्णा
तिथि दशमी 13.19 बजे, बाद में
एकदशी,नक्षत्र पुष्य 25.19 बजे योग
शिव 23.29 बजे करण विष्टि 13.19
बजे बाद में बब चंद्रमा कर्क राशि पर
● मेष :- माता के पक्ष में चिंताजनक स्थिति रहेगी जायदाद का नुकसान संभव है आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ाएगी व्यर्थ बकवास में नही रहें.
● वृषभ :- प्रतिष्ठा में नुकसान संभव है लोग आपका मजाक उड़ाएंगे मन में खिन्नता रहेगी व्यापार में भी नुकसान रहेगा.
● मिथुन:- परिवार में वाद विवाद रहेगा विश्वास का हनन भी होगा मन में अशान्ति रहेगी धन का नुकसान भी संभव है.
● कर्क :- आज का समय पक्ष में रहेगा हर सोचे काम बनेंगे मित्रों द्वारा भी आपका मनपसन्द कार्य होगा धन का आगमन होगा.
● सिंह :- खर्च अधिक मात्रा में होगा आर्थिक तंगी रहेगी उधार लेने की नौबत होगी ससुराल पक्ष में चिंता जनक स्थिति रहेगी बनते काम बिगड़ेंगे.
● कन्या :- व्यापार व्यवसाय में समय उत्तम है आय अच्छी रहेगी बड़ा भाई मददगार रहेगा संतान पक्ष में भी समय अनुकूल है.

● तुला :- पिता के पक्ष में समय ठीक है भूमि भवन वाहन के योग अच्छे है व्यापार में भी लाभ के अच्छे योग है अचानक धन का लाभ होगा.
● वृश्चिक :-भाग्य वर्धक समय है लाटरी में लाभ के चांस है यात्रा के योग बनते है धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे भाई से लाभ मिलेगा.
● धनु :- स्वास्थ्य में गड़बड़ी के योग है आर्थिक नुकसान होगा अग्नि या चोरी का डर रहेगा वाणी पर संयम रखें वाद विवाद से बचें.
● मकर :-आर्थिक लाभ के योग है किसी को उधार दिया पैसा मिल सकता है वाहन का लाभ है पत्नी से भी लाभ के योग है.
● कुम्भ :- शत्रु पक्ष से सावधान रहें नुकसान दे सकते है स्वास्थ्य का ध्यान देना जरूरी है मामा से विवाद नही करें घर में अशांति रहेगी.
● मीन :- नव दम्पति को संतान लाभ योग है अचानक आर्थिक लाभ भी होगा बड़ा भाई कार्यक्षेत्र में सहायक रहेगा बड़े लोंगो से मेल मुलाकात होगी.
अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य.
