सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक...

NEWS Leaders : भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब बने, मल्लिकार्जुन खरगे यह नियुक्ति की

0

NEWS Leaders : भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब बने, मल्लिकार्जुन खरगे यह नियुक्ति की

न्यूज लीडर्स डेस्क

कांग्रेस ने भारतीय राष्ट्रीय युवक कांग्रेस में बड़ा फेरबदल करते हुए जम्मू-कश्मीर के युवा नेता उदय भानु चिब को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। चिब श्रीनिवास बी वी की जगह लेंगे।

यह नियुक्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की है। कांग्रेस देशभर में संगठनात्मक फेरबदल कर रही है। इसी क्रम में पार्टी ने मोर्चा संगठन भारतीय युवा कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया है।

इस नियुक्ति को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस ने इस नियुक्ति से  संगठन में छोटे राज्य को बड़ा महत्व दिया है। जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं के लिए भी पार्टी की ओर से एक बड़ा संदेश है।

आपको बता दे, इससे पहले जम्मू-कश्मीर से गुलाम नबी आजाद युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके है। उदय भानु वर्तमान में भारतीय युवक कांग्रेस के महासचिव है जो इससे पहले जम्मू-कश्मीर युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।

नवनियुक्त अध्यक्ष उदय भानु चिब भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के भी राज्य प्रमुख रह चुके हैं। फ्रंटल संगठनों में नेतृत्व का इन्हे अनुभव है। ऐसे में उनकी नियुक्ति से युवा कांग्रेस में नई दिशा और ऊर्जा आने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!