सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक...

NEWS Leaders : विधायक मोंटू सोलंकी की क्षेत्र की खुशहाली के लिए चाचरियापाटी से तिरुपती तक निकल रही है साइकल यात्रा

0

NEWS Leaders : विधायक मोंटू सोलंकी की क्षेत्र की खुशहाली के लिए चाचरियापाटी से तिरुपती तक निकल रही है साइकल यात्रा

न्यूज लीडर्स : जितेंद्र डावर सेंधवा

सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी क्षेत्र की सुख समृद्धी और खुशहाली के लिए ग्राम चाचरियापाटी से श्री तिरुपति बालाजी तक धार्मिक साइकल यात्रा 23 सितम्बर 2024, सोमवार को प्रारंभ होगी।

विधायक मोंटू सोलंकी अपने चार अन्य साथियों के साथ चाचरियापाटी से श्री तिरुपति बालाजी के लिए अपनी साइकल यात्रा प्रारंभ करेंगे।

आपको बता दे, विधायक मोंटू सोलंकी करीब 1400 सौ किलोमीटर साईकल से चलकर श्री तिरूपति बालाजी पहुंचेंगे। यह धार्मिक यात्रा प्रतिदिन 120 किलोमीटर रास्ता तय करेगी जो 3 अक्टूबर 2024 को श्री तिरुपती बालाजी देव स्थान पहुंचेगी।

“मोंटू सोलंकी विधायक की यह यात्रा धार्मिक संदेश के साथ-साथ सेंधवा क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धी, खुशहाली और विकास की प्रार्थना के लिए आयोजित है।”

विधायक मोंटू सोलंकी श्री तिरुपति बालाजी देव स्थान पर सेंधवा क्षेत्र की समस्याओं और आदिवासियों की रोजगार की तलाश में पलायन से मुक्ति के लिए भगवान श्री से प्रार्थना करेंगे।

गौरतलब है की सेंधवा क्षेत्र से इतनी अधिक लम्बी दूरी की पहली साइकल यात्रा है जो विधायक मोंटू सोलंकी कर रहे है। मोंटू सोलंकी की यह साइकल यात्रा सोमवार को सुबह 8 बजे ग्राम चाचरिया से अपनी माता-पिता का आशीर्वाद और  क्षेत्र की जनता की शुभकामनाओं के साथ प्रारंभ होगी जो आचली फाटे से चलकर नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम गवाडी से मां बड़ी बिजासन माता का आशीर्वाद लेकर महाराष्ट्र की सीमा में प्रवेश करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!